{"_id":"572346ff4f1c1b522ba926d5","slug":"senior-pcs-transfer-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दो आईएएस व 15 पीसीएस की तैनाती में फेरबदल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो आईएएस व 15 पीसीएस की तैनाती में फेरबदल, तस्वीरें
Sat, 30 Apr 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Apr 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में शुक्रवार को दो आईएएस व 15 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेश कुमार गुप्ता का झांसी के मंडलायुक्त पद पर किया गया तबादला निरस्त कर वेटिंग में डाल दिया गया है। झांसी के मंडलायुक्त पद से हटाकर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाए गए के. मोहन राव अब झांसी के मंडलायुक्त बने रहेंगे।
2 of 5
पीसीएस ट्रांसफर
- फोटो : amar ujala
बताते चलें पिछले दिनों शासन ने लखनऊ के मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश कुमार गुप्ता को हटाकर झांसी का मंडलायुक्त बना दिया था। झांसी के मंडलायुक्त सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाए गए थे।
3 of 5
पीसीएस ट्रांसफर
- फोटो : amar ujala
तबादले के समय से ही चर्चा थी कि प्रमुख सचिव जैसे वेतनमान में कार्यरत गुप्ता का छोटे मंडल चित्रकूट में किया गया तबादला निरस्त कराने की कोशिशें चल रही हैं। शुक्रवार को गुप्ता का यह आदेश निरस्त हो गया और के. मोहन राव की झांसी के मंडलायुक्त के पद फिर से तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीसीएस ट्रांसफर
- फोटो : amar ujala
प्रमुख पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की खास बात ये है कि इन 15 अधिकारियों में से छह का पिछले दिनों किया गया तबादला निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पीसीएस ट्रांसफर
- फोटो : amar ujala
इनमें पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीडीओ रायबरेली अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन लखनऊ राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति लखनऊ अनिल कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमेठी सूर्य नारायण यादव व झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव तिलकधारी को दूसरे पदों पर तैनाती दी गई थी। अब ये अधिकारी इन्हीं पदों पर बने रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।