{"_id":"628e691aa8a702091f1ed92b","slug":"see-the-net-worth-of-rajyasabha-candidate-kapil-sibal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajyasabha Election: दो मर्सिडीज सहित बेशुमार दौलत के मालिक हैं कपिल सिब्बल, 164 करोड़ का तो कर्ज बांट रखा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajyasabha Election: दो मर्सिडीज सहित बेशुमार दौलत के मालिक हैं कपिल सिब्बल, 164 करोड़ का तो कर्ज बांट रखा है
राज्यसभा चुनाव में सपा के समर्थन से पर्चा भरने वाले निर्दलीय उम्मीदवार कपिल सिब्बल के पास 605.11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने नामांकन पत्र में 373 करोड़ 11 लाख 89 हजार 970 रुपये की चल और 232 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। पिछले छह साल में उनकी संपत्ति में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है।
वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव में सिब्बल ने 171 करोड़ 42 लाख 78 हजार 976 रुपये की अचल और 41 करोड़ 10 लाख 75 हजार 983 रुपये की चल संपत्ति सहित कुल 212 करोड़ 53 लाख 54 हजार 959 रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
वर्तमान में सिब्बल के पास 307 करोड़ 65 लाख 57 हजार 210 रुपये की चल और उनकी पत्नी के पास 68 करोड़ 46 लाख 32 हजार 760 रुपये की चल संपत्ति है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
सिब्बल के पास 2 लाख 41 हजार 42 रुपये नकद है। विभिन्न बैंकों में उनके नाम 85.37 करोड़ रुपये जमा है। सिब्बल के पास 44 लाख 33 हजार और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 35 लाख रुपये के जेवरात भी हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
सिब्बल ने पत्नी सहित अन्य लोगों को 164.84 करोड़ रुपये का ऋण और अग्रिम दे रखा है। उनके पास हीरो होंडा मोटरसाइकिल, बुलेट और दो मर्सडीज कार सहित पांच वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
सिब्बल ने समर्थन के लिए सपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता किसी दल से जुड़ना नहीं है, राज्यसभा में भी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार जावेद अली भी हैं करोड़पति
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार जावेद अली भी करोड़पति हैं। जावेद और उनकी पत्नी के पास 87 लाख 47 हजार 511 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त जावेद के पास 15 करोड़ रुपये की अचल और उनकी पत्नी के नाम 60 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।