फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः बच्चे व पत्नी घर पर कर रहे थे इंतजार, पहुंची मौत की सूचना

Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
security guard of cash van died in lucknow
गार्ड को लगी गोली - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज में जवाहर भवन के सामने एचडीएफसी बैंक परिसर में बैठे कैशवैन के  सुरक्षा कर्मी स्वामी दयाल त्रिपाठी (50) को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस ने आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक गोली चलने से भगदड़ की स्थिति हो गई थी। इसे संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


 

security guard of cash van died in lucknow
गार्ड को लगी गोली - फोटो : amar ujala
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, पार्क रोड निवासी स्वामी दयाल त्रिपाठी एलायंस सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड है। उनकी तैनाती जवाहर भवन के सामने एचडीएफसी बैंक परिसर में है। सीएमएस कैश वैन की सुरक्षा में तैनात स्वामी दयाल दोपहर करीब तीन बजे कलेक्शन का रुपया लेकर पहुंचे। कैशियर बैंक के अंदर रकम जमा करने गया। स्वामी दयाल बाहर सीढ़ियों पर बैठा था। शाम करीब चार बजे सीढ़ियों पर बैठे वह बंदूक की नाल पर गर्दन टिकाए था। अचानक उनके दाहिने हाथ की उंगली ट्रिगर पर चली गई और गोली स्वामी दयाल के गर्दन के आरपार हो गई।
security guard of cash van died in lucknow
गार्ड को लगी गोली - फोटो : amar ujala

अलग-अलग कहानी से घटना पर उठ रहे सवाल
एलायंस सिक्योरिटी के एरिया मैनेजर अमित श्रीवास्तव के मुताबिक, स्वामी दयाल त्रिपाठी बैंक परिसर में बंदूक की सफाई कर रहे थे। इस दौरान गोली चली और स्वामी दयाल की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस इस तर्क को गलत बता रही है। पुलिस के मुताबिक, गार्ड वहां बंदूक साफ नहीं कर रहा था। वह सुरक्षा में तैनात था। सुरक्षाकर्मी स्वामी दयाल की थोड़ी सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
security guard of cash van died in lucknow
गार्ड की मौत - फोटो : amar ujala

गोली मारकर लूट की सूचना, हड़कंप
अचानक गोली चलने की आवाज पर लोगों ने पुलिस को हत्या कर लूट की सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह के मुताबिक, बैंक में पूछताछ में पता चला कि 16 लाख रुपये कलेक्शन का लेकर आए थे। जिसे जमा करा दिया था। नकदी जमा करते समय ही हादसा हुआ। पुलिस ने नकदी जमा करने की रसीद भी कब्जे में ले ली है। स्वामी दयाल के घर में धनतेरस व दीपावली की तैयारी चल रही थी। पत्नी व बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। स्वामी दयाल घर तो नहीं पहुंचे, लेकिन उनको गोली लगने की सूचना परिवारीजनों को मिली तो सिविल अस्पताल पहुंची पत्नी शव देखते ही बेहोश हो गईं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed