फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Clash over Trust and Offerings at Saharsa Temple Villager Injured in Firing Mahant Arrested Vehicle Torched

बिहार: चढ़ावे के वर्चस्व पर मंदिर में खूनी खेल, महंत पक्ष की फायरिंग में ग्रामीण घायल; तीन हथियार जब्त

Mon, 05 Oct 2026 08:14 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 08:14 AM IST
सार

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र स्थित संत कारू बाबा मंदिर में न्यास समिति और चढ़ावे के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हुआ, जबकि मारपीट में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। पुलिस ने महंत निरंजन यादव को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Clash over Trust and Offerings at Saharsa Temple Villager Injured in Firing Mahant Arrested Vehicle Torched
जख्मी का उपचार जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संत कारू बाबा मंदिर परिसर में रविवार शाम न्यास समिति के संचालन और चढ़ावे पर वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महंत पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

विज्ञापन


गोली लगने से एक स्थानीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उग्र भीड़ ने महंत को साथियों समेत मंदिर परिसर में बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी महंत को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

फायरिंग, पैर में गोली लगने से ग्रामीण लहूलुहान
रविवार शाम करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ते ही महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से स्थानीय ग्रामीण शंभु खिरहर लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं, एक अन्य व्यक्ति के पैर को गोली छूते हुए निकल गई। इस दौरान हुई मारपीट में लक्ष्मण खिरहर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: गाड़ी फूंकी, महंत को बनाया बंधक
गोलीबारी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। बेकाबू भीड़ ने महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों को मंदिर के कमरे में घेरकर बंधक बना लिया। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने महंत की एक गाड़ी में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने भारी विरोध के बीच महंत को निकाला, तीन अवैध असलहे जब्त
वारदात की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार और महिषी थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बंधक बने महंत को सुरक्षित बाहर निकाला और मुख्य आरोपी महंत निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। मंदिर परिसर की तलाशी के दौरान तीन अवैध हथियार और घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं।

विवाद की जड़, नई न्यास समिति और करोड़ों का चढ़ावा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व न्यास समिति को भंग कर निरंजन कुमार को नया न्यासधारी बनाया गया था। इसके बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व समिति के बीच नाराजगी चल रही थी। मंदिर में आने वाले भारी चढ़ावे की राशि और उसके प्रबंधन पर नियंत्रण को लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी, जो रविवार को खूनी खेल में बदल गई।



ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

पुलिस का बयान
सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंदिर से तीन अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जानलेवा हमले के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और वाहन में आगजनी करने वालों के खिलाफ भी अलग से प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

कारू बाबा मंदिर। अस्पताल में भर्ती जख्मी। जलती गाड़ी

जलती गाड़ी

 

कारू बाबा मंदिर। अस्पताल में भर्ती जख्मी। जलती गाड़ी

अस्पताल में भर्ती जख्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed