फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ठंड का प्रकोप जारी, प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों का समय बदला

Fri, 17 Jan 2020 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
school timing changed because of weather in Lucknow.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार को मौसम ने राहत दी। शुक्रवार को बारिश तो नहीं हुई पर ठंड का प्रकोप जारी रहा। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया।



जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेशानुसार अब प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है। बता दें कि शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया था।

school timing changed because of weather in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

इसके पहले लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक -रुककर घंटों बारिश हुई। 24 घंटे में 53.5 मिमी. से अधिक बारिश से लखनऊ तर-ब-तर हो गया। इससे जहां ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं, वहीं यह आफत भी लेकर आई।  शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं दो लाख लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।

school timing changed because of weather in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को भीगते हुए घर पहुंचे लोग बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे तो भी बारिश का सिलसिला जारी था, जो देर रात तक चला। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विज्ञानियों ने रविवार से मौसम सामान्य होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
school timing changed because of weather in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सड़कों पर दिखे लोग गर्म कपड़ों के साथ रेनकोट, छातों से बारिश से बचते दिखे। वहीं, लगातार दूसरे दिन धूप का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हुई। बारिश के लंबे दौर से अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर भी घटकर दो डिग्री से कम रह गया। दिन का अधिकतम पारा 16 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
school timing changed because of weather in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 14 डिग्री दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुई। दो दिनों से धूप न निकलने और लगातार जारी बारिश से घरों में लोगों को कपड़े सुखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed