फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या के सावन मेले में परवान चढ़ने लगा झूलनोत्सव, तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2016 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
savan mela in ayodhya, uttar pradesh.

(अयोध्या)। रामनगरी में सावन मेला शुरू होने के साथ ही मठ-मंदिरों में झूलनोत्सव परवान चढ़ने लगा है। शुक्रवार रात से ही मंदिरों में झूले पर चल विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना के बाद गीत-संगीत व नृत्य की स्वर लहरियां बिखरने लगी हैं।

savan mela in ayodhya, uttar pradesh.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आराध्य के दर्शन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ने लगी है।

savan mela in ayodhya, uttar pradesh.

मठ-मंदिरों में शुरू हुए झूलनोत्सव में पारंपरिक, शास्त्रीय गीत-संगीत व नृत्य के कार्यक्रम भी परवान चढ़ने लगे हैं। शाम होते ही मंदिरों के जगमोहन से तबले की थाप व हारमोनियम की धुनें श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर खींचने लगीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
savan mela in ayodhya, uttar pradesh.

देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों व आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
savan mela in ayodhya, uttar pradesh.

रसिक संप्रदाय के झुनकी घाट स्थित सियाराम किला, सद्गुरु सदन गोलाघाट, श्रीरामबल्लभाकुंज, जानकी घाट बड़ा स्थान, कनक भवन में संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु ‘झूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठे हैं, ‘राम रसिया सरयू किनारे कदम जूरि, भइया राम रसिया हिंडोरा लागे ला बा’, ‘हरे रामा रिमझिम बरसे पनियां झूले राजा रनिया रे हारी’,  अरे रामा चमकि रही दमिनियां झूले राजा रनिया ऐ हारी’, आलिन मन मोहने मानौ सुछवि श्रंगार बैठे हैं’, ‘घिरि-घिरि आए घुमड़ घनघोर परे रिमझिम बूंद फुहारें गीतों से सरयू तट गुंजायमान होने लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed