फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए फिर भी बहनजी ने काटा टिकट'

Thu, 04 Feb 2016 01:15 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए ‌फ‌िर भी बहनजी ने काटा ट‌िकट'

sangeeta choudhry blams mayawati to accept money for ticket

फेसबुक पर तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी से निकाली गई संगीता चौधरी ने मायावती पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है।

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए ‌फ‌िर भी बहनजी ने काटा ट‌िकट'

sangeeta choudhry blams mayawati to accept money for ticket

पार्टी से निकाले जाने के दूसरे दिन ही पलटवार करते हुए अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके पति धर्मेंद्र चौधरी ने अतरौली से बसपा प्रत्याशी बनने से पहले पार्टी को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल होने के बाद संगीता चौधरी का बीती 10 जनवरी को टिकट काट दिया गया था और 2 फरवरी को उनको पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए ‌फ‌िर भी बहनजी ने काटा ट‌िकट'

sangeeta choudhry blams mayawati to accept money for ticket

बता दें कि मायावती के करीबी रहे जुगल किशोर ने भी मायावती पर पैसे की राजनी‌ति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे सौरभ सिंह को टिकट देने के लिए पैसे मांगे गए थे। वहीं पार्टी का कहना था कि जुगल बसपा विरोधी गतिविधियों में लिप्त। बीते ‌महीने जुगल किशोर बसपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए ‌फ‌िर भी बहनजी ने काटा ट‌िकट'

sangeeta choudhry blams mayawati to accept money for ticket

संगीता चौधरी ने निष्कासन की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए कहा कि पति की हत्या के बाद जब उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उनका साथ देगी। उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पति धर्मेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए डेढ़ करोड़ रुपये के अलावा खुद उन्होंने भी अभी हाल ही में जनवरी में हुए मायावती के जन्मदिन पर 15 लाख रुपये और इस बीच दो बार की मुलाकातों में दो-दो लाख रुपये अलग से दिए थे।

विज्ञापन

'मेरे 1.69 करोड़ रुपये फंस गए ‌फ‌िर भी बहनजी ने काटा ट‌िकट'

sangeeta choudhry blams mayawati to accept money for ticket

अब पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके कुल 1.69 करोड़ रुपये फंस गए हैं। क्या डेढ़ करोड़ रुपये स्वयं मायावती ने मांगे थे..? इसके जवाब में संगीता ने कहा कि बसपा सुप्रीमो किसी भी मामले में सीधे बात नहीं करती हैं। मेरे पति ने बसपा के बड़े नेताओं के जरिए पैसे पहुंचाए थे। उनकी हत्या के बाद मुझे टिकट दिया गया तो मुझसे कोई पैसा नहीं लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed