फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर अखिलेश व शिवपाल आमने-सामने, चाचा की पार्टी बढ़ाएगी भतीजे का सिरदर्द

Mon, 11 Mar 2019 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party declared its candidate on firozabad seat.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की तल्खियां इस दौरान भले ही चर्चा में न हों पर दोनों चाचा-भतीजे एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। शिवपाल ने फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था लेकिन सपा ने इसी सीट पर अक्षय यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

samajwadi party declared its candidate on firozabad seat.
- फोटो : amar ujala

अक्षय यादव सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के पुत्र हैं। अगर शिवपाल भी इसी सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो परिवार की खींचतान फिर से चर्चा में आ सकती है। शिवपाल यादव एक जमीनी नेता हैं। उनकी पार्टी के कांग्रेस से गठबंधन के कयास भी लगते रहे हैं, हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन शिवपाल ने कांग्रेस को लेकर सकारात्मक रुख जरूर दिखाया। गठबंधन न होने की स्थिति में अगर प्रसपा प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारती है तो सपा के लिए मुश्किल जरूर हो सकती है।

samajwadi party declared its candidate on firozabad seat.

शिवपाल ने सपा से अलग होने की पीड़ा समय-समय पर व्यक्त की है। पिछले दिनों लखनऊ में छोटे-छोटे दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में उनकी पीड़ा छलक पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे साथ धोखा हुआ है लेकिन मैंने उससे सबक सीखा है। उन्होंने कहा था कि महान लोगों ने कभी पद की कामना नहीं की। गांधी, लोहिया, जेपी इसकी मिसाल हैं। हम चाहते तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकते थे। मेरे साथ उस समय 147 विधायक थे। 2012 में भी स्थिति यही थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हां, आप यह कह सकते हैं कि मेरे साथ धोखा हुआ लेकिन मैंने उससे सबक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party declared its candidate on firozabad seat.

सपा ने अभी नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। यादव परिवार की एक अन्य सदस्य अपर्णा यादव ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस संबंध में उनकी भैयाजी (अखिलेश यादव) से कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
samajwadi party declared its candidate on firozabad seat.
- फोटो : amar ujala

जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। उनमें मैनपुरी से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से डिम्पल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, खीरी से डॉ. पूर्वी वर्मा व हरदोई से उषा वर्मा चुनावी मैदान में होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed