फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकी बाइक और बैग लेकर वारदात को अंजाम देते थे लुटेरे, लक धोखा दिया तो पुलिस गिरफ्त में आए

Sun, 08 Mar 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Robbers used their lucky bike to loot and murder in Lucknow.
वारदात के बाद भागते लुटेरे। - फोटो : amar ujala
चौक में कमला पसंद पान मसाला के स्टॉकिस्ट के कार्यालय में लूटपाट व हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुंबई के धारावी निवासी फिरोज खान और कादिर अनवर अपनी लकी बाइक और बैग के चक्कर में पुलिस के शिकंजे में फंसे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों ने अंबेडकरनगर में बैंक लूटने की वारदात में भी उसी बाइक और एक ग्रे कलर का बैग इस्तेमाल किया था।


पुलिस ने जब अंबेडकरनगर में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो लुटेरों के पास ठीक वैसी ही बाइक और ग्रे कलर का बैग दिखा जैसा चौक की वारदात में इस्तेमाल हुआ था। पुलिस ने दोनों जगह के मोबाइल टॉवर खंगालकर कई नंबर निकाले, जिनसे लुटेरों तक पहुंचना आसान हो गया।

पूर्व सांसद ने कहा, साजिद से दो दशक से संबंध नहीं

Robbers used their lucky bike to loot and murder in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौक की वारदात के खुलासे के लिए प्रदेश और अन्य प्रदेशों में हुई शूट एंड लूट की वारदातों का ब्यौरा निकलवाया गया था। कई वारदातों में सीसीटीवी फुटेज भी मिले। अंबेडकरनगर में आईसीआईसीआई बैंक में पड़ी डकैती का फुटेज चौक की वारदात से काफी मेल खाता दिख रहा था।

पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो साफ हो गया कि दोनों वारदातों की फुटेज में बाइक और बैग एक ही था। पुलिस ने दोनों घटनास्थल के मोबाइल टॉवर से हजारों नंबरों का ब्यौरा खंगाला। इसमें से कुछ नंबर ऐसे मिले जो अंबेडकरनगर के बाद लखनऊ में सक्रिय थे। उन नंबरों पर किस-किस व्यक्ति से बात हुई?

यह पता लगाने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया और साजिद व मुंबई के धारावी में बैठे खूनी लुटेरों तक पहुंच गई। लुटेरों ने पूछताछ में बताया भी कि बाइक और बैग को वह लकी मानते थे। हालांकि, इस बार उनका लक धोखा दे गया और पुलिस लकी साबित हुई।

खूनी लुटेरों के दो साथियों का नहीं लगा सुराग

Robbers used their lucky bike to loot and murder in Lucknow.
वारदात के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala

पूर्व सांसद ने कहा, साजिद से दो दशक से संबंध नहीं
चौक लूट व हत्या के मामले में गिरफ्तार साजिद पर बसपा के पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने बदनाम करने और छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि साजिद से उनका दो दशक से कोई संबंध नहीं है। उससे नाम जोड़ने के पीछे राजनीतिक छवि धूमिल करने का षड्यंत्र है।

खुद साजिद ने ही वर्ष 2005 में पुलिस को लिखकर दिया था कि उसकी दाऊद अहमद से दुश्मनी है। वह दूर का रिश्तेदार है, लेकिन उससे अनबन चल रही है। उन्होंने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर बैठक करने की बात को भी निराधार व भ्रामक बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में अपराध को कभी बढ़ावा नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robbers used their lucky bike to loot and murder in Lucknow.
वारदात के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

खूनी लुटेरों के दो साथियों का नहीं लगा सुराग
खूनी लुटेरों के दो साथियों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बदमाश घर से भागे हुए हैं। उनके परिवारीजनों और परिचितों से संभावित ठिकानों की जानकारी लेकर पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।

विज्ञापन
Robbers used their lucky bike to loot and murder in Lucknow.
वारदात के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

यह थी वारदात
चौक के नेहरू क्रॉस इलाके में 20 फरवरी की दोपहर कमला पसंद पान मसाला के स्टॉकिस्ट रामनिवास अग्रवाल के कार्यालय में धावा बोलकर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। रामनिवास के कर्मचारी सुभाष गुप्ता ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई के धारावी निवासी फिरोज खान और कादिर अनवर, अंबेडकरनगर के मो. अतीक तथा वजीरगंज निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 45 लाख रुपये बरामद किए थे। इसमें से 50000 रुपये अंबेडकरनगर टांडा में आईसीआईसीआई बैंक से लूटे गए थे। वारदात में दो और बदमाश शामिल थे जिनकी तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed