फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

Sat, 06 Feb 2016 10:56 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

road accident in faizabad sultanpur road

(मसौधा।) इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर क्षेत्र में डाभासेमर नहर पुलिया पर शुक्रवार रात रोडवेज की अनुबंधित बस तथा ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही वाहनों में आग लग गई।

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

road accident in faizabad sultanpur road

वाहनों पर सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस दौरान अनुबंधित बस के चालक की उधर से गुजर रहे बोलेरो जीप की चपेट में आकर मौत हो गई। परिचालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

road accident in faizabad sultanpur road

सुल्तानपुर से शुक्रवार रात सवारियां लेकर रोडवेज की अनुबंधित बस (यूपी44टी-4816) फैजाबाद शहर आ रही थी। रात लगभग साढ़े 11 बजे इलाहाबाद हाईवे पर पूराक लंदर क्षेत्र में डाभासेमर नहर पुलिया पर फैजाबाद से सुलतानपुर की ओर जा रहे ट्रक (यूपी47टी-1010) की सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

road accident in faizabad sultanpur road

इस दौरान वाहनों में आग भी लग गई। इस पर अनुबंधित बस के यात्री गाड़ी से कूद कर भागने लगे। बस चालक दिलीप कुमार मिश्रा (28) निवासी नीमा सराय थाना कूरेभार, सुलतानपुर जान बचाने के लिए बस से कूदा को फैजाबाद शहर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में आगे बैठा परिचालक रंजीत सिंह (40) निवासी लोहरामऊ, सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

तस्वीरे: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक जले, चालक की मौत

road accident in faizabad sultanpur road

हादसे के बाद ट्रक का चालक व खलासी मौके से भाग निकले। टक्कर की आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस तथा दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed