तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप
यूपी के मोहनलालगंज इलाके में एक बार फिर रेल पटरी काटी गई। पांच महीने में पटरी काटने के तीसरे और बीस दिन में ही दूसरे वाकये से हड़कंप मच गया। दो घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप
पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू की। मौके पर पहुंचे जीआरपी के डीआईजी दलवीर सिंह यादव ने पिछले दोनों मामलों में कोई सुराग न लगा पाने पर पुलिस को जमकर फटकार लगाई।
तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि खंड अभियंता रेलवे पथ आरके त्रिपाठी ने शनिवार सुबह मोहनलालगंज स्टेशन से एक किमी दूर खंभा नंबर 1045/7-8 के बीच रेल पटरी कटी होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शुक्ला ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की।
तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप
एएसपी ग्रामीण व सीओ भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर तहकीकात शुरू की गई। पता चला कि तड़के 3:52 बजे ट्रॉलीमैन गंगासागर ने पटरी पर कट देखकर खंड अभियंता को सूचना दी और खंड अभियंता ने रेलवे कंट्रोलरूम को मामले की जानकारी देकर पथ से ट्रेनों का संचालन रुकवाया।
तस्वीरें: यूपी में फिर काटी गई रेल की पटरी, हड़कंप
रेलवे का तर्क, कट पुराना
पटरी पर मिले कट को रेल प्रशासन पुराना बता रहा है। इसके पीछे उन्होंने फॉरेंसिक जांच का हवाला दिया है। रेलवे अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह 16 तारीख को रेल काटने के प्रयास के दौरान बनाया गया कट है। इसे देखने से स्पष्ट हो रहा है कि कट के भीतर हल्की-फुल्की जंग और धूल है जो ताजे कट में नहीं होती है।