फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइकिंग का जुनून बाइक पर ही हुआ खत्म, ऋषभ की फेसबुक वॉल पर हर कोई स्तब्ध

Thu, 16 Nov 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
rishabh death in accident in lucknow
ऋषभ शंखधर

लोहिया पथ ओवर ब्रिज पर बुधवार रात हुए हादसे में ऋषभ शंखधर की मौत से देश भर में फैले उसके दोस्त स्तब्‍ध हैं।ऋषभ की मौत की खबर जिसे भी मिली उसे यकींन नहीं हुआ।लोग इस बात से ज्यादा हैरान है कि ऋषभ की मौत एक एक्सीडेंट में हुई। बुलेट के शौकीन ऋषभ ने देश के कई राज्यों की सैर अपनी बुलेट पर ही की। यही वजह है कि उसके दोस्तों का दायरा पूरे देश में बना हुआ है।

rishabh death in accident in lucknow
ऋषभ शंखधर

गौरतलब है कि लोहिया पथ ओवर ब्रिज पर मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने उल्टी दिशा से आ रही कार ने ऋषभ को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद ऋषभ करीब बीस फिट पुल से नीचे आ गिरा था। वहां से गुजर रही अर्पिता ने उसे लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। कार सवार मौके से फरार हो गए। कार की तलाशी करने पर पता चला कि सभी नशे की हालत में थे और कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब भर कर पी रहे थे।

rishabh death in accident in lucknow
ऋषभ शंखधर

बाईकिंग उसका शौक ही नहीं पैशन भी था। बाईकिंग के शौकीनों की पहली प्राथमिकता अपनी और दूसरों की सुरक्षा ही होती है। ऋषभ के दोस्त प्रदीप सिंह ने बताया कि वह हमेशा नियमों का पालन करता था, लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि उसका एक्सीडेंट उल्टी साइड से आ रही कार से हुआ और वह करीब 20 फिट नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh death in accident in lucknow
ऋषभ शंखधर

फेसबुक वॉल पर ऋषभ के लिए ‌लिखे गए दोस्तों के मैसेज से पता चलता है कि वह अपने दोस्तों के लिए भी बहुत केयरिंग था। एक दोस्त की मौत के बाद भी उसने उसके फैमिली मेंबर्स का पूरा ख्याल रखा।

विज्ञापन
rishabh death in accident in lucknow
ऋषभ शंखधर
ऋषभ शंखधर के मम्मी, पापा, भाई और भाभी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed