फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two cars collided head-on on Purvanchal Expressway two people died and injured seven others

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो कारें भिड़ीं, दो की मौत; सात घायल, शादी की खरीदारी को जा रहा था परिवार

Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां दो कारें भिड़ गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Two cars collided head-on on Purvanchal Expressway two people died and injured seven others
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बढ़ौली गांव के पास किलोमीटर 162.7 पर आर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग बिहार के निवासी थे। घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्टिगा कार आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई। इसके बाद दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहार के दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार सवार श्याम बिहारी सिंह (62) पुत्र टिक्कू सिंह और अजय कुमार गुप्ता (40) पुत्र देवेंद्र, निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कार में सवार कन्हैया पुत्र ध्यान सिंह और अशोक कुमार यादव निवासी बेतिया, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी दोस्तपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, आर्टिगा कार में सवार रीता (45) पत्नी राजेश कुमार, उनकी बेटियां दीक्षा (18) और दीपशिखा (21), गरिमा (25) पुत्री विनोद तथा संदीप यादव (30) पुत्र सुरेश यादव, निवासी कलदपुर, आजमगढ़ घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी दोस्तपुर में उपचार किया गया।

बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, रीता के बेटे की शादी नवंबर में होनी है। परिवार शादी की खरीदारी करने के लिए लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया और खुशियों की तैयारी के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएचसी दोस्तपुर में अधीक्षक डॉ. अजीत, डॉ. आरके पांडेय और डॉ. आज्ञाराम यादव ने घायलों का उपचार किया। राहत एवं बचाव कार्य में दोस्तपुर के क्राइम इंस्पेक्टर सूबेदार यादव और उपनिरीक्षक अनूप सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed