फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांसरों संग मस्त हुए पुलिसवाले, लगाए ठुमके और फिर तार-तार कर दी वर्दी की मर्यादा, तस्वीरें

Wed, 15 Nov 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 15 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
police men with a dancers in Gonda.

अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली पुलिस कब मस्त हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है तभी तो एक कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस कर्मी नर्तकी का डांस देख खुद को रोक नहीं पाए। पुलिस कर्मियों ने नर्तकी संग ठुमके लगाते हुए नोट उड़ाए। खाकी के ठुमके का यह वीडियो जब वायरल हुआ तो विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए। एसपी ने मामले की मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

Trending Videos
police men with a dancers in Gonda.

घटना सोमवार की रात की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम में भोजन के साथ मनोरंजन के लिए डांसर भी बुलाई गई थी। भोजन के बाद जैसे ही नर्तकियों का कार्यक्रम शुरू हुआ पुलिसकर्मी अपने आप को रोक नही पाए। वर्दी की मर्यादा भूलकर पुलिसकर्मियों ने नर्तकियों के साथ जमकर धमाल मचाया।

police men with a dancers in Gonda.

पुलिसकर्मियों ने डांसरों के साथ न सिर्फ ठुमके लगाए बल्कि उनके ऊपर रुपयों की बरसात करते हुए नोट लुटाए। खाकी के ठुमके पर वहां मौजूद आम लोग भी मस्ती में तालियां बजाते दिखे। लेकिन इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुलिस कर्मियों के रुपये उड़ाते व नाचते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
police men with a dancers in Gonda.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मनकापुर को सौंप दी है। जिसके बाद धानेपुर थाने में तैनात सिपाही चंद्रकेश भास्कर को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
police men with a dancers in Gonda.

एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्दी में सिपाहियों का किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह से शिरकत करना गलत है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद को सौंपी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed