{"_id":"6657de9d96605099e1010f7d","slug":"retired-ias-wife-murder-screwdriver-and-mobile-of-mohini-duby-were-thrown-in-gomti-in-lucknow-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Retired IAS Wife Murder: यहां फेंका था पेंचकस और मोबाइल, अखिलेश ने रंजीत को 500 रुपये देकर कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Retired IAS Wife Murder: यहां फेंका था पेंचकस और मोबाइल, अखिलेश ने रंजीत को 500 रुपये देकर कही थी ये बात
Thu, 30 May 2024 07:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 May 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूटपाट के बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पेंचकस को गोमती में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को गोताखोरों की मदद से नदी में कई घंटे इनकी तलाश कराई, पर कुछ नहीं मिला।
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर सेक्टर 20 निवासी देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे। इस दौरान घर के भीतर घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर एक करोड़ के जेवरात लूट लिए थे।
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा कर देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों अखिलेश यादव और रवि यादव के साथ इनके साथी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद वे जी-20 मार्ग होते हुए अहिमामऊ चौराहा पहुंचे। यहां से कैंट के घोसियाना गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच इकाना स्टेडियम के पास पुल से उस पेंचकस को नदी में फेंका, जिससे मोहिनी पर वार किए थे। साथ ही मोहिनी का मोबाइल भी फेंक दिया। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि पेंचकस व मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
गलती से लूट ले गए थे मोबाइल
आरोपियों ने अपनी समझ से वारदात के वक्त पूरे एहतियात बरते। प्रयास किया कि कोई सुबूत न छूट जाए, पर ऐसा नहीं हो सका। यही वजह रही कि पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच गई।
आरोपियों ने अपनी समझ से वारदात के वक्त पूरे एहतियात बरते। प्रयास किया कि कोई सुबूत न छूट जाए, पर ऐसा नहीं हो सका। यही वजह रही कि पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच गई।