{"_id":"63d0cd8dc1b57959d35b7f1c","slug":"rescue-work-continue-in-yazdan-apartment-collapse-case-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलाया अपार्टमेंट : मलबे में फंसे लोगों को ऑक्सीजन देकर बचाने की कोशिश, डीजीपी बोले- लग सकते हैं 24 से 48 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाया अपार्टमेंट : मलबे में फंसे लोगों को ऑक्सीजन देकर बचाने की कोशिश, डीजीपी बोले- लग सकते हैं 24 से 48 घंटे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अलाया अपार्टमेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट के हादसे में बुधवार दोपहर तक राहत व बचाव कार्य जारी है। प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान का कहना है कि रेस्क्यू में अभी 24 से 48 घंटे और लग सकते हैं। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उन तक ऑक्सीजन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राहत व बचाव कार्य में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और सेना के जवान भी शामिल हैं। मौके पर कई आलाधिकारी मौजूद हैं और मामले पर पूरी नजर रख रहे हैं।
अपार्टमेंट में करीब 12 फ्लैट थे। सबसे ऊपर एक पेंटहाउस था। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक से ये इमारत ढह गई। लोग समझ ही नहीं पाए हादसा कैसे हुआ।
डीजीपी डीएस चौहान के अनुसार हादसे के समय अपार्टमेंट में आठ से 10 परिवार मौजूद थे। इनमें से करीब 20 लोग दब गए थे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक बिल्डिंग का कोई नक्शा सामने नहीं आया है। हालांकि, इसकी जांच कराई जा रही है कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ क्या पहले कोई कार्रवाई की गई, इसकी भी जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। (मलबे से निकाली गई एक महिला)
3 of 5
- फोटो : amar ujala
जिम्मेदार सोते रहे...इसलिए बन गया अवैध इमारतों का गढ़
वजीर हसन रोड, प्राग नरायन रोड आदि इलाकों को अवैध निर्माणों ने हादसों का गढ़ बना दिया। कुछ दिन पहले ही इसी याजदान बिल्डर की अवैध इमारत को तोड़ते समय हादसा हुआ। इससे पहले लेवाना सुइट्स होटल की आग में चार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
याजदान बिल्डर्स की बिल्डिंग के कमजोर होने की वजह इसको तोड़ते समय एक हिस्सा खुद से ढह गया। इससे आसपास के घरों को बड़ा नुकसान हुआ था। करीब आधा दर्जन भर लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए थे। वहीं पांच सितंबर 2021 को अलाया अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर ही लेवाना सुइट्स होटल में आग लगी थी। इसमें चार लोग आग में फंसने के बाद दम घुटने की वजह से जान गंवा बैठे। इस हादसे की चर्चा पूरे देश में हुई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
पूरा ढांचा कमजोर...हादसे की बड़ी वजह
वजीर हसन रोड पर निर्माण करते समयढांचे की मजबूती का कोई ख्याल नहीं रखा गया। कमजोर ढांचे पर ही पूरी बिल्डिंग खड़ी की गई। खुद फ्लैट मालिकों ने बताया कि इसको लेकर कई बार सवाल उठाया, लेकिन बिल्डर ने एक न सुनी। फ्लैट खरीदने के बाद एक तरह से यहां फंस गए। पेंट हाउस का निर्माण तो डिजाइन में ही नहीं था। इसके बाद भी जबरन बनाया गया। कमजोर ढांचा खोदाई और ड्रिलिंग झेल नहीं पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।