फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ: रिकवरी एजेंट ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखे यह आखिरी शब्द, फिर दे दी जान

Sat, 21 Jan 2023 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Recovery agent of private bank shot himself in Lucknow after I am loser written on WhatsApp status
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के त्रिवेणी तृतीय इलाके में देर रात निजी बैंक के रिकवरी एजेंट अजय कुमार सिंह (24) ने पिता की लाइसेंसी बंदूक (डबल बैरल) से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बैंक अफसरों व कर्मचारियों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मूलरूप से उन्नाव के मौरांवा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह त्रिवेणीनगर तृतीय में रहते हैं। बेटा अजय कुमार कोटक महिंद्रा बैंक की सप्रू मार्ग शाखा में रिकवरी एजेंट था। जितेंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अजय कमरे में चला गया था। करीब एक घंटे बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ अजय पड़ा था। आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Recovery agent of private bank shot himself in Lucknow after I am loser written on WhatsApp status
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्टेटस लगाया... आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ...
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए। अजय काफी समय से परेशान चल रहा था। ये बात उसके व्हाट्सएप स्टेटस से पता चली। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था...आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ...। 

 
Recovery agent of private bank shot himself in Lucknow after I am loser written on WhatsApp status
Lucknow Suicide - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ दिन पहले उसने स्टेटस पर लिखा था...कल हो न हो..। इससे स्पष्ट है कि वह मानसिक तनाव में था। खुदकुशी की वजह भी यही है। तनाव की वजह अब पुलिस तलाश रही है। अगर आरोपी बैंक कर्मियों के खिलाफ सुबूत मिलते हैं तो कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Recovery agent of private bank shot himself in Lucknow after I am loser written on WhatsApp status
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
तीन बहनों में इकलौता था अजय
अजय के पिता जितेंद्र व मां केश कली हैं। उसकी तीन बहनें हैं। वह इकलौता लड़का था। अजय की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। परिजन बेसुध हैं, उन्हें हादसे पर यकीन नहीं हो रहा है। परिजनों का कहना है कि वह ये समझ ही नहीं पाए कि अजय के मन में खुदकुशी जैसा कुछ चल रहा है। अगर जरा सा भी एहसास होता तो किसी भी तरह से उसे बचाते।

 
विज्ञापन
Recovery agent of private bank shot himself in Lucknow after I am loser written on WhatsApp status
नीले कोट में अजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले... ऑफिस के तनाव में जिंदगी हार गया बेटा
बेटे की मौत से जितेंद्र स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ये आभास था कि काम को लेकर अजय कुछ दिनों से परेशान था। हालांकि उसने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed