{"_id":"5b9e1d16867a557f373db785","slug":"rbi-starts-investigation-on-fake-notes-deposited-during-demonetisation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: बैंकों में जाली नोट जमा करने वालों की अब खैर नहीं, आरबीआई ने शुरू कराई जांच, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: बैंकों में जाली नोट जमा करने वालों की अब खैर नहीं, आरबीआई ने शुरू कराई जांच, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोटबंदी के दौरान बैंकों में बड़ी मात्रा में जाली नोट भी जमा कराए गए थे। यह खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटों के परीक्षण के बाद किया है। आरबीआई को लखनऊ के विभिन्न बैंकों से करेंसी चेस्ट शाखाओं तक पहुंचे 1370 जाली नोट मिले हैं। 50 से 1000 रुपये के इन नोटों की कीमत 2,50,400 रुपये है। यह जाली करेंसी कहां से आई? इसकी जांच के लिए आरबीआई ने महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
2 of 6
- फोटो : डेमो
प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरबीआई सभी बैंकों की करेंसी चेस्ट शाखाओं में जमा नोटों का परीक्षण करती है। हाल ही में किए गए परीक्षण में काफी मात्रा में नकली करेंसी जमा किए जाने का खुलासा हुआ। अधिकतर जाली करेंसी नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जो जाली करेंसी बरामद हुई है, उसमें सभी प्रकार के बड़े नोट हैं।
3 of 6
गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित आरबीआई के निर्गम विभाग के सहायक प्रबंधक अनुपम प्रतीक कुजूर की तरफ से जाली भारतीय नोटों के मुद्रण और परिचालन की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरबीआई के अधिकारियों ने नोटबंदी के दौरान लखनऊ के अलावा देश व प्रदेश के अन्य शहरों के करेंसी चेस्ट में जमा किए करेंसी नोटों की जांच शुरू की है। आरबीआई अधिकारियों का मानना है कि परीक्षण में बड़ी मात्रा में जाली करेंसी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
जाली करेंसी आई कहां से, रिजर्व बैंक से मांगा रिकॉर्ड
जाली करेंसी कहां से आई? यह पता लगाने के लिए पुलिस ने आरबीआई से रिकॉर्ड मांगे हैं। दरअसल आरबीआई एक-एक करेंसी नोट का रिकॉर्ड रखता है। करेंसी चेस्ट में रखा हर नोट किस दिन, किस समय, किस बैंक में जमा किया गया था? यह जानकारी आरबीआई और संबंधित बैंकों के पास सुरक्षित रहती है। पुलिस यह जानकारी हासिल कर संबंधित बैंक में जाकर छानबीन करेगी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जाली करेंसी जमा करने वालों का सुराग तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
जाली नोट किस तरह के, कराई जाएगी फॉरेंसिंक जांच
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाली नोट किस तरह के हैं, यह पता लगाने के लिए उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह नोट प्रिंटर से बनाए गए हैं या डाई से? या फिर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से देश की अर्थव्यवस्था को खोखला बनाने के लिए यह नोट भेजे गए हैं, इसका पता लगाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।