फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुष्टीकरण खत्म करने का संदेश देगा रावण, लखनऊ में होगा 121 फीट के पुतले का दहन, तस्वीरें

Sat, 30 Sep 2017 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Ravan dahan in Lucknow.

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर शनिवार को शहर में जगह-जगह रावण दहन होंगे। ऐशबाग रामलीला में सबसे बड़ा 121 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन होगा। यहां दशानन के साथ भाई मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी जलेंगे। राम-रावण युद्ध के बाद पुतला दहन शाम 8 बजे होगा। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक रामलीला समितियों की ओर से भी रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा, जहां 30 से 121 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलेंगे। रावण दहन के बाद शहर के कई जगह आतिशबाजी होगी व राम बरात निकलेगी।

Ravan dahan in Lucknow.

ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल के मुताबिक चलायमान रावण इस बार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के साथ ही सामाजिक तुष्टिकरण का अंत करने की थीम पर बनेगा। रावण का सिर मूवमेंट करेगा। कानपुर रोड के जय जगत पार्क में 60 फीट के रावण, एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ में 50 फीट रावण, अग्रसेन घाट पर 60 फीट, गोमतीनगर बड़ी जुगौली में 70 फीट के रावण, एचएएल में 80 फीट, कल्याणपुर में 50 फीट के रावण का दहन होगा। सदर में 62 फुट का रावण रात 10 बजे जलेगा। कारीगरों ने तीन से छह फीट ऊंचे इन रावण के पुतलों की कीमत 200 से छह हजार रुपये तक वसूली।

Ravan dahan in Lucknow.
- फोटो : amarujala

कहां कितने बजे होगा पुतला दहन
- शाम 6 बजे: रामलीला खदरा का रावण दहन
- शाम 7 बजे: श्रीरामलीला, कल्याणपुर
- रात 8 बजे: रामलीला मैदान ऐशबाग।
- रात 9 बजे: रामलीला मैदान चिनहट।
- रात 9 बजे: फैजाबाद रोड एचएएल परिसर।
- रात 9 बजे: रामलीला मैदान कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ।
- रात 9 बजे: महाराजा अग्रसेन घाट मैदान
- रात 9 बजे: सीएमएस कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी जय जगत पार्क।
- रात 9 बजे: विद्या पार्क राजेंद्रनगर।
- रात 10 बजे: रामलीला मैदान सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravan dahan in Lucknow.

आतिशबाजी के बीच धूमधाम से निकलेगी राम बारात
आलमबाग के सनातन धर्म मंदिर से गाजे बाजे के साथ राम बारात निकाली जाएगी। मौसमगंज से भी बरात निकलेगी तो गोमती घाट तक आएगी। अलीगंज दशहरा मेले की ओर से विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री बाल संघ विजया दशमी समिति पदाधिकारियों के मुताबिक शनिवार को शाम छह बजे गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

विज्ञापन
Ravan dahan in Lucknow.

विजयदशमी पर शनिवार को कई जगह शस्‍त्र पूजन होंगे। डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि घरों में गृहस्थ और क्षत्रियों को शस्त्र पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।चौक के काली जी मंदिर में क्षत्रिय समाज की ओर से शस्त्र पूजन किया जाएगा। पूजन के बाद सहभोज होगा। राजाजीपुरम्, फैजाबाद रोड पर संगठनों ओर समितियों की ओर से शस्‍त्र पूजन होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed