फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीआईपी ट्रेन की एसी बोगी में चूहों और कॉकरोच का आतंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 30 Jul 2019 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
rats and Cockroaches found in second AC bogie of lucknow mail
प्रतीकात्मक तस्वीर

वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल की सेकेंड एसी बोगी में चूहों का ऐसा आतंक है कि यात्रियों को रेलवे बोर्ड चेयरमैन से शिकायत करनी पड़ी। गंदी सीटों व बोगियों में घूम रहे कॉकरोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। गत दिवस जब यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई तो सेकेंड एसी बोगी ए-2 के यात्रियों को बोगी में कॉकरोच व चूहे घूमते नजर आए। यात्री ने बोगी की फटी हुई सीट व उसमें टहल रहे कॉकरोच का वीडियो बनाकर चेयरमैन रेलवे बोर्ड को भी भेजा। यह हाल तब है जबकि दिल्ली के लिए यह सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों तक की पसंदीदा ट्रेन है।

Trending Videos
rats and Cockroaches found in second AC bogie of lucknow mail
लखनऊ मेल के एसी कोच की बदहाल सीट - फोटो : अमर उजाला

यह समस्या दूसरी ट्रेनों में भी है। सोमवार को 13307 गंगा सतलुज की सेकेंड एसी बोगी के शौचालय में चूहों की शिकायत भी सोशल मीडिया पर दर्ज हुई। मामला डीआरएम तक पहुंचा। यात्रियों की शिकायत है कि ट्रेन में पेस्ट कंट्रोल नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। एसी बोगियों में चूहों को पकड़ने के लिए चूहेदानियां होनी चाहिए, लेकिन नहीं लगी हैं। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में चूहेदानियाें की व्यवस्था नहीं हैं।

rats and Cockroaches found in second AC bogie of lucknow mail
प्रतीकात्मक तस्वीर

लाखों रुपये डकार गए ‘चूहे’

चूहों का सबसे ज्यादा आतंक तो स्टेशन पर है। चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर चूहों ने सुरंगें खोद रखी हैं। रेलवे ने इन्हें खत्म करने के लिए पिछले वर्षों में टेंडर भी किए। अब तक कुल 25 लाख रुपये खच के बाद भी चूहों का खात्मा नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rats and Cockroaches found in second AC bogie of lucknow mail
स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के पास यात्रियों को डराता बंदर - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर मुसीबत बने बंदर, कुत्ते व सांड
चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर चूहे व कॉकरोच के साथ ही बंदरों, कुत्तों व सांडों का भी आतंक है। बंदर जहां दिन में यात्रियों को बैठना मुहाल कर देते हैं। वहीं सांड रात में मुसीबत पैदा करते हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से सात तक बंदरों का आतंक है। रेलवे ने बंदरों को भगाने के लिए हाल ही में टेंडर भी कराया गया है, जिसके तहत बंदर भगाने वाले के लिए 21 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन रखा गया है। इसके बावजूद कोई खास असर नहीं है। बंदर स्टेशन पर कई बार यात्रियों को काट भी चुके हैं।
विज्ञापन
rats and Cockroaches found in second AC bogie of lucknow mail
टिकट बुकिंग के पास बैठे रहते है कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

वहीं दोनों स्टेशनों पर कुत्तों को भी घूमते देखा जा सकता है। मुख्य द्वार से ही पशु स्टेशन पर प्रवेश कर रहे हैं और सुरक्षाबल चुपचाप खड़े रहते हैं। लखनऊ जंक्शन के महिला टिकट काउंटर पर कुत्ते मुसीबत बने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed