बढ़ती कीमतों ने फीका किया खाने का स्वाद, बढ़े सब्जियों और दालों के दाम, यहां देखें- कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों और दाल की महंगाई से जूझ रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि महंगाई पर अंकुश के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। नरायनपुर मर्दन के बृजमोहन शुक्ल कहते हैं कि सब्जी और दाल दोनो महंगे होने से समस्या अधिक है। इसे दूर करने के लिए प्रशासन जमाखोरों के विरुद्ध कार्रवाई करे। खिरिया गांव के राम सिंह कहते हैं कि बड़े व्यापारी जानबूझकर महंगाई पैदा किए हैं। चांदपुर के डॉक्टर समीर चक्रवर्ती कहते हैं कि जमा की सामग्री को बाहर किया जाए तो महंगाई रुक सकती है।
सब्जियों की लगातार बढ़ रही कीमतों के पीछे सबसे बड़ा कारण आलू व प्याज की जमाखोरी है। लोगों का कहना है कि आढ़तियों की जमाखोरी से यह समस्या हुई है। लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन को इन पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं आढ़ती सब्जियों की आवक में कमी और ट्रांसपोर्टेशन को बड़ा कारण मानते हैं।
दाल कीमत (रु/किग्रा)
उड़द 130-140
अरहर 110-120
मटर 70-75
मूंग 100
मसूर 70-75
चना 65-70
सब्जियों के दाम-
सब्जी कीमत (रु/किग्रा)
प्याज 60-70
आलू 40-45
टमाटर 60-70
शिमला मिर्च 50-60
परवल 70-80
गोभी 70-80
करेला 40-50
भिंडी 30-40
तरोई 30-35
हरी मिर्चा 70-80