{"_id":"5b5eb1814f1c1b49778b5124","slug":"rate-of-pumpkin-hiked-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश से घट गई सब्जियों की आवक, बढ़ें दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से घट गई सब्जियों की आवक, बढ़ें दाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jul 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
बारिश के चलते थोक मंडी में सब्जियों की आवक घट गई है। आलू, प्याज, टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों की कीमतों में तेजी आई है। दो दिन के भीतर हरी सब्जियों की कीमतें 5 से 10 रुपये किलो बढ़ गईं।
- फोटो : डेमो
बारिश के कारण यूपी में हरी धनिया का अकाल हो गया है। बेंगलूरू से हवाई जहाज से धनिया लखनऊ मंगाई जा रही है। थोक कारोबारी मुन्ना ने बताया कि 100 रुपये किलो बिकने वाली हरी धनिया रविवार को 150 रुपये किलो तक बिकी।
- फोटो : डेमो
सबसे ज्यादा शिमला मिर्च 20 रुपये किलो महंगी हुई है। डालीगंज के खुदरा कारोबारी सुंदर लाल के मुताबिक अब तक शिमला मिर्च 120 रुपये किलो थी जो बढ़कर 140 रुपये किलो हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
जबकि टमाटर 10 रुपये किलो सस्ता हुआ है। सीतापुर रोड थोक मंडी के कारोबारी जसवंत सोनकर ने बताया कि बारिश के कारण दो दिन से सब्जियों की आवक कम हो गई है। थोक रेट बढ़ने का असर खुदरा पर पड़ा है। बारिश नहीं थमी तो कीमतें और बढ़ेगी।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
डालीगंज पुल खुदरा मंडी भाव
सब्जी 28 जुलाई 29 जुलाई
शिमला मिर्च 110 130
टमाटर 40-50 30-40
भिंडी 20-25 30-35
लौकी 20-25 25-30
कद्दू 20-25 25-30
तोरई 25-30 30-40
परवल 30-35 35-40
सब्जी 28 जुलाई 29 जुलाई
शिमला मिर्च 110 130
टमाटर 40-50 30-40
भिंडी 20-25 30-35
लौकी 20-25 25-30
कद्दू 20-25 25-30
तोरई 25-30 30-40
परवल 30-35 35-40