फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

492 साल बाद चांदी के सिंहासन पर विराजे रामलला, हुई भव्य आरती, लगा भोग, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2020 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
ramlala sit on silver throne Ram Navami after 492 years see photos
रामलला - फोटो : amar ujala
492 साल बाद चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के दिन रामलला आज तड़के करीब 3 बजे नए अस्थाई मंदिर में विराजमान हो गए हैं। रामलला तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के साथ अस्थायी मंदिर में विराजमान हुए। सभी को अलग-अलग पालकियों में बिठाकर ले जाया गया। 

 
Trending Videos
ramlala sit on silver throne Ram Navami after 492 years see photos
श्री रामलला अस्थाई भवन में हुए शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शंखनाद व घंटे-घड़ियाल के बीच भोर में तीन बजे चार पात्रों में फूल व अक्षत के बीच रामलला समेत चारों भाइयों की पालकी नए मंदिर के लिए हनुमानलला के साथ प्रस्थान किया। 
 
ramlala sit on silver throne Ram Navami after 492 years see photos
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वैदिक मंत्रोउच्चरण के साथ रामलला अस्थाई भवन में विराजमान हुए। सुबह 5 बजे अस्थाई भवन में श्री रामलला। श्री रामलला की भव्य आरती हुई । श्रीरामलला 1528 के बाद पहली बार चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ramlala sit on silver throne Ram Navami after 492 years see photos
श्री रामलला अस्थाई भवन में हुए शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को यह 11 लाख का चेक दिया गया। रामलला के मूर्ति विस्थापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मंदिर निर्माण का आह्वान करती है। 
 
विज्ञापन
ramlala sit on silver throne Ram Navami after 492 years see photos
श्री रामलला अस्थाई भवन में हुए शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
मंदिर निर्माण के मद्देनजर पहला चरण पूरा हो गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम त्रिपाल से नए आसन पर विराज गए हैं। आरती पूजन कर सीएम योगी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed