फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात आई आंधी और पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मोबाइल टावर, तस्वीरें

Fri, 07 Jun 2019 04:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 07 Jun 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
rain and dust storm in lucknow
आंधी और पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : amar ujala

लखनऊ में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी और पानी के कारण शहर में अंधेरा होने के साथ ही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हवा के झोंकों से पेड़ उखड़े जो बिजली लाइन पर गिरे, जिससे वीआईपी क्षेत्र डालीबाग सहित अन्य इलाके बिजली संकट की चपेट में आ गए।

rain and dust storm in lucknow
आंधी और पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : amar ujala

ये अलग बात कि लेसा ने आंधी आने से पहले ही 33 केवी एवं 11 केवी बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था। आधी से इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर, सीतापुर रोड एवं हरदोई रोड पर पेड़ोें की टहनियों के गिरने के कारण बिजली तार टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई बाधित है। बालागंज चौकी इंचार्ज माधव प्रसाद द्विवेदी के मुताबिक आंधी के कारण बालागंज चौराहे पर पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे आवागमन ठप हो गया।

rain and dust storm in lucknow
आंधी और पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पेड़ को कटवाकर रास्ता साफ कराया गया। चारबाग के पान दरीबा में आधी के चलते एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ऊपर लगा मोबाइल टॉवर गिर गया। टॉवर के गिरने से राहगीरोें को चोट लगने की भी सूचना है। उधर, लेसा के इंजीनियराें ने बताया कि आंधी बंद होने के बाद बिजली चालू की गई तो 11 केवी लाइनोें में फाल्ट आने एवं एबीसी के टूटने की जानकारी हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain and dust storm in lucknow
आंधी और पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : amar ujala

हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित
रात करीब 11:05 बजे आई आंधी के कारण अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से उड़ान भरने एवं उतरने वाले विमान प्रभावित हुए। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में मौसम की खराबी की सूचना पहुंचने पर दिल्ली से लखनऊ आने वाले विमान लेट उड़ान भरे। इसके आंधी के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आंधी के चलते चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर काफी देर अंधेरा रहा।

विज्ञापन
rain and dust storm in lucknow
आंधी और पानी से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : amar ujala

इधर,गर्मी से थोड़ी राहत मिली
दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद रात को अंधड़-बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी। देर रात 12 से 60 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से करीब आधा घंटे चले अंधड़ के बाद शहर के तमाम इलाकाें में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं, जिससे मौसम खुशनुमा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed