फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के रईस हत्या कांड में आया नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ कातिल का चेहरा

Thu, 27 Feb 2020 12:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
nusrat ullah murder case CCTV caught shooter face in Gorakhpur
नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

राजघाट के बनकटी चक निवासी पुराने रईस नुसरत उल्लाह की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसी कैमरे में कैद बाइक सवार शख्स की पहचान उजागर करने के लिए उसका हुलिया आसपास के जिलों में बुधवार को भेजा। पुलिस जल्द उसकी शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार करना चाह रही है।

nusrat ullah murder case CCTV caught shooter face in Gorakhpur
नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग। फाइल - फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में पुलिस बाइक सवार युवक को ही पुलिस शूटर मान रही है। पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी विवाद में किसी करीबी की मुखबिरी पर उसी बाइक सवार ने हत्या की होगी। हालांकि अब तक पुलिस उस शख्स का सुराग नहीं लगा पाई है।
nusrat ullah murder case CCTV caught shooter face in Gorakhpur
नुसरत उल्लाह वारसी। फाइल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने पर यह भी साफ हो जाएगा कि किसने मुखबिरी की थी। उधर पुलिस नुसरत उल्लाह से कई लोगों के विवादों की फेहरिस्त के सहारे भी गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। अब तक पुलिस इस मामले में करीब 12 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat ullah murder case CCTV caught shooter face in Gorakhpur
नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग(इनसेट में नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

सीसी टीवी फुटेज के अनुसार, बनकटी चक निवासी नुसरत उल्लाह अपने परिचित के यहां से ताश व कैरम खेलकर रात तकरीबन 11 बजे निकल रहे थे। वह घर के पिछले हिस्से से गेट के अंदर दाखिल हुए। उसी दौरान तेजी से शूटर उनके पास पहुंचता है।

आवाज देने पर जैसे ही वह उसकी तरफ  मुड़ते हैं, शूटर उनको गोली मार देता है। गोली बाई तरफ  आंख के नीचे लगती है। पलक झपकते ही युवक गोली मारकर उसी रफ्तार से बाइक के पास पहुंचता है और उसे स्टार्ट कर फरार हो जाता है। फुटेज के अनुसार, बाइक सवार महज 15 सेकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर चला जाता है। पुलिस अधिकारियों का अंदाजा है कि बाहरी शूटर से हत्या कराई गई है।

विज्ञापन
nusrat ullah murder case CCTV caught shooter face in Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला

यह हुआ था
22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।

एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि बाइक सवार युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed