{"_id":"57939ee64f1c1b3c2bc4c999","slug":"rahul-mahajan-speaks-about-abuse-controversy-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दयाशंकर के परिवार के समर्थन में आए राहुल महाजन, बोले- बसपा नेताओं पर लगे पॉक्सो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाशंकर के परिवार के समर्थन में आए राहुल महाजन, बोले- बसपा नेताओं पर लगे पॉक्सो
Sat, 23 Jul 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को लखनऊ आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने बसपा नेताओं पर निशाना साधा। गोमतीनगर के एक होटल में मीडिया से रूबरू राहुल महाजन का कहना था कि मैंने कानूनी राय ली है।
2 of 5
इस मामले में परिवार की तरफ से एक याचिका कोर्ट में दायर कर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर की 12 साल की बेटी के बारे में अपशब्दों का उपयोग करने वालों के खिलाफ पोक्सो कानून में मामला दायर कराने की मांग की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
3 of 5
राहुल महाजन का कहना था कि वह किसी राजनेता की हैसियत से लखनऊ नहीं आए हैं। मैं पहले भी आशाराम और राधे मां जैसे मामलों में सही बात कहने में आगे रहा। मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना। ऐसे में मेरी बात को राजनीतिक बयानबाजी न माना जाए। मैं सिर्फ वरिष्ठ भाजपा नेता के परिवार के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल बोले, मैं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए उपयोग हुए अपशब्दों की भी निंदा करता हूं। लेकिन, इसके जबाव में वरिष्ठ नेता की मां-बेटी को निशाना बनाना कतई ठीक नहीं है। किसी की मां-बेटी को चौराहे पर बुलाकर आप क्या बताना चाहते हो?
विज्ञापन
5 of 5
किसी की भी बेटी के लिए ऐसी बात हो तो लोगों की प्रतिक्रिया ऐसे लोगों को गोली मार देने की होगी। एक महिला दूसरी महिला पर अत्याचार होते देखे, यह भी ठीक नहीं है। उनका निशाना बसपा नेता मायावती की तरफ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।