{"_id":"593d0db44f1c1be65d9becab","slug":"python-swallowed-a-jackal-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजगर के शिकंजे में फंसा सियार, 40 मिनट में बना निवाला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर के शिकंजे में फंसा सियार, 40 मिनट में बना निवाला, देखें वीडियो
Sun, 11 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 11 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अजगर ने सियार को निगल लिया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो दृश्य देखकर भौचक रह गए। लोगों ने सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। लगभग 40 मिनट में अजगर ने सियार को निवाला बना लिया।
2 of 5
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का कतर्नियाघाट रेंज दुर्लभ वन्य जीवों का विहार स्थल है। इस घने जंगल में कई दुर्लभ वन्य जीव विचरण करते हैं।
3 of 5
शनिवार को करीब तीन बजे बिछिया रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद लोगों को जंगल में झाड़ियों से अजीब सी आवाज सुनाई पड़ी। लोग मौके पर पहुंचे तो एक अजगर सियार को शिकंजे में कसे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुछ लोगों ने डंडा फटकार कर व पत्थर फेंकते हुए सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस पर रेज कार्यालय को सूचना दी गई। लेकिन जब तक वन कर्मी आते, अजगर सियार को निगल चुका था। सिर्फ उसका पैर दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर को सियार को निवाला बनाने में लगभग 40 मिनट का समय लगा। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि सियार को निवाला बनाने के बाद कुछ दूरी पर अजगर पड़ा दिखा है। उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।