आमतौर पर रविवार को बाबू स्टेडियम में शौकिया लोग और कंपटीशन वाले कुछ खिलाड़ी ही अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इस बार सुबह छह बजे से एक खास तैयारी में खिलाड़ी जुट गए थे। मौका था एक घंटे में सर्वाधिक पुशअप लगाने का। यहां देवरिया के अश्विनी कुमार सिंह 2760 पुशअप लगाकर नया कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। हालांकि उनके रिकॉर्ड पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से मुहर लगने में तकरीबन एक माह का वक्त लगेगा।
एक घंटे में 2760 पुशअप कर देवरिया के लाल ने रचा कीर्तिमान, गिनीज बुक के लिए भेजा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये हैं पुशअप के नियम
गिनीज बुक के लिए पुशअप का नियम यह है कि खिलाड़ी को सेट लगाते वक्त हाथों के बीच 90 डिग्री का एंगल बनना चाहिए। इसके बाद यही एक पुशअप माना जाएगा। अश्विनी सिंह का दावा है कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद सही तकनीक ने पुशअप लगाए हैं और मेरे नाम रिकॉर्ड होने में कोई शक नहीं है। आगे वहां की ज्यूरी को तय करना है कि वह मेरे दावे को कितना सही ठहराती है।
लेह से कन्याकुमारी तक की दूरी साइकिल से सबसे कम समय में पूरी की
अश्विनी का रिकॉर्ड से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पिछले साल जून में लेह से कन्याकुमारी के बीच 4197 किमी की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने 14 दिन 15 घंटे का समय लिया था। उनके इस कारनामे को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
चना और दलिया खाकर की फिजिकल ट्रेनिंग
एक घंटे में सर्वाधिक पुशअप लगाने का कीर्तिमान बनाने वाले 23 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह आर्थिक रूप से सबल नहीं है। देवरिया रोडवेज के बस कंडक्टर अनिल सिंह के बेटे ने एक साल पहले पुशअप में नया कीर्तिमान बनाने की सोची और बाबू स्टेडियम में नियमित आकर अपनी ट्रेनिंग शुरू की। सुबह ट्रेनिंग के बाद चना और दलिया खाकर बस कंडक्टर के बेटे ने यहां तक का सफर पूरा किया। देवरिया के गांव निसनिया बैकोली के रहने वाले अश्विनी कहते हैं कि वैसे तो मुझे बॉक्सिंग का शौक है, लेकिन देश के लिए जब मैंने पिछले साल साइकिलिंग में रिकॉर्ड बनाया तो लगा कि अन्य क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड बनाया जा सकता है।
यही सोचकर पुशअप लगाने का फैसला किया। मैं इस सफलता का श्रेय अपनी मां नीलम देवी को देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बड़े भाई आकाश, छोटे भाई अभिषेक के अलावा अपने दोस्तों का आभार जताना चाहता हूं, जिनकी बदौलत यहां तक पहुंच सका।