फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौराहों पर लगाई गईं नागरिकता कानून पर बवाल करने वाले उपद्रवियों की तस्वीरें, वसूली प्रक्रिया शुरू

Fri, 27 Dec 2019 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
protestors burnt property worth 2.54 crore in fire during protest against CAA
उपद्रव करने वालों की तस्वीरों की होर्डिंग तैयार की गई है। - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 19 दिसंबर को लखनऊ में हजरतगंज के परिवर्तन चौक पर जमकर उपद्रव हुआ था। इस दौरान उपद्रवियों ने यहां की 2.54 करोड़ की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया था। जिला प्रशासन ने उपद्रव में हुए नुकसान का आकलन कर सूची पुलिस को भेज दी है। पकड़े गए आरोपियों से वसूली की तैयारी शुरू कर दी गई है।

protestors burnt property worth 2.54 crore in fire during protest against CAA
उपद्रव करने वालों की तस्वीरों की होर्डिंग तैयार की गई है। - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक परिवर्तन चौक पर हुए उपद्रव में सार्वजनिक व निजी संपत्ति के नुकसान का अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी ने आकलन कर लिया है। इसकी भरपाई के लिए 42 उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है।

protestors burnt property worth 2.54 crore in fire during protest against CAA
उपद्रव करने वालों की होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

इन्हें पुलिस ने वीडियो, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फोटो से चिह्नित कर गिरफ्तार किया है। हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इन उपद्रवियों से नुकसान की वसूली करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
protestors burnt property worth 2.54 crore in fire during protest against CAA
उपद्रव करने वालों की तस्वीरों की होर्डिंग तैयार की गई है। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक उपद्रवियों की कई तस्वीरें, वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से हासिल की गई हैं। इनकी होर्डिंग व पोस्टर तैयार किए गए है। संबंधित इलाकों के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है कि वे इन उपद्रवियों की पहचान के लिए होर्डिंग व पोस्टर प्रमुख इलाकों में लगवाएं। पश्चिम लखनऊ में बड़े इमामबाड़े के पास रूमी गेट पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि उपद्रवियों के संबंध में सूचना गोपनीय तरीके से पुलिस की ओर से जारी नंबर पर उपलब्ध कराएं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कई थानाक्षेत्रों में स्थानीय लोगाें के साथ बैठक कर इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार किया।
विज्ञापन
protestors burnt property worth 2.54 crore in fire during protest against CAA
उपद्रव करने वालों की तस्वीरों की होर्डिंग तैयार की गई है। - फोटो : अमर उजाला
35 वाहनों को कर दिया था आग के हवाले 
राजधानी में 19 दिसंबर को चार थानाक्षेत्रों में हुए उपद्रव में 35 वाहनों में तोड़फोड़ कर इन्हें आग के हवाले कर दिया गया था। इनमें दोपहिया वाहन, ऑटो, कार और न्यूज चैनल की ओबी वैन, रोडवेज बस शामिल थी। इसके अलावा हसनगंज में मदेयगंज चौकी व ठाकुरगंज की सतखंडा पुलिस चौकी को आग लगा दी गई थी। अभी तक केवल मदेयगंज में तहसील प्रशासन ने 27 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया है। इस उपद्रव में हजरतगंज पुलिस ने 42 बलवाइयों की सूची तैयार की है। इसे एएसपी पूर्वी ने सार्वजनिक करने के साथ परिवर्तन चौक पर हुए उपद्रव में नुकसान की भरपाई की कवायद तेज कर दी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed