फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कैबिनेट मंत्री के घर टमाटर फेंककर प्रदर्शन, रेप के आरोपियों को बचाने का आरोप, तस्वीरें

Fri, 11 May 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
protest in front of uttar pradesh cabinet minister's home.
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

मऊ में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत से आक्रोशित माता-पिता ने अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार शाम कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर टमाटर फेंककर प्रदर्शन किया। मंत्री पर मां-बेटी से दरिंदगी करने वाले प्रधान व उसके साथियों की पुलिस से पैरवी करके बचाने का आरोप लगाया। हजरतगंज पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

protest in front of uttar pradesh cabinet minister's home.

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, राजभवन कॉलोनी स्थित चौहान के आवास के सामने प्रदर्शन व टमाटर फेंककर हंगामे की सूचना पर दो थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे मऊ निवासी ओमप्रकाश, वीरेंद्र चौहान, जौनपुर के अनिल चौहान, सूरज चौहान, गाजीपुर जिले के ओमप्रकाश, ओंकार चौहान, बलिया के ओमप्रकाश चौहान व अंबेडकरनगर के रामसुरेश चौहान को हिरासत में लेने के साथ मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से आए दंपती से तहकीकात की।

महिला ने बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और वह पांच बच्चों के साथ गांव में रहती थी। काफी समय पहले प्रधान ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और फोटो खींच लिए थे। इसके बाद वह अक्सर उसके घर आकर यौनशोषण करने लगा।

protest in front of uttar pradesh cabinet minister's home.

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन का फॉर्म भरवाने के बहाने प्रधान घर पर आया और उससे दरिंदगी की। इसके साथ ही उसकी बेटी के बारे में पूछा। प्रधान ने बगल के कमरे में सो रही बेटी को कुछ देर तक घूरकर देखा और लौट गया। थोड़ी देर बाद उसने अपने गुर्गों को भेजकर बेटी को अगवा कराया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे दरिंदगी की। अगली सुबह बेटी का शव पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest in front of uttar pradesh cabinet minister's home.

दंपती ने पुलिस से प्रधान की करतूत बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म की जांच कराने के बजाय मौत की वजह का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम कराया। उसमें फांसी लगाकर खुदकुशी की पुष्टि हुई। दबाव बनाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। उच्चाधिकारियों से शिकायत बेनतीजा रही। मामले की खबर छपने पर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। आरोप है कि मंत्री की सिफारिश पर तीनों को छोड़ दिया गया। परिवार ने राजनीति से जुड़े लोगों से मदद मांगी। महिला ने कहा, मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
protest in front of uttar pradesh cabinet minister's home.

राजनीतिक विरोधियों ने रची साजिश
कैबिनेट मंत्री चौहान ने बताया कि कुछ दिनों पहले पीड़ित परिवार उनके पास आया था। इस पर मऊ के एसपी को फोन करके मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करने को कहा था। इस बीच राजनीतिक विरोधियों ने पीड़ित परिवार की मदद के नाम पर बदनाम करने की साजिश रची है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed