एक दौर था जब देह व्यापार कुछ इलाकों, मोहल्लों व जगहों तक ही सीमित था जिन्हें रेड लाइट एरिया कहा जाता था पर समय के बदलाव के साथ ही इनकी जगह बदल गई और अब ये मसाज पार्लर व होटलों तक पहुंच गया है।
ग्राउंड रिपोर्ट: देह व्यापार का अड्डा बना लखनऊ का चारबाग फुटओवर ब्रिज, खुलेआम हो रही डीलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने का फुट ओवर ब्रिज जो कि अब तक अपने आर्किटेक्ट के लिए जाना जाता था। अब देह व्यापार का अड्डा बनने से बदनाम है। यहां पर खुलकर डीलिंग हो रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पुलिस विभाग स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मामले की जानकारी पर जब अमर उजाला डॉट कॉम ने पड़ताल की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि मुंह ढकी युवती लड़के से डील कर उसे अपने साथ ले जा रही है। रास्ते में शराब खरीदी गई और फिर दोनों एक होटल में चले गए। लड़के और लड़की को होटल तक ले जाने वाले रिक्शा चालक से जब बात की गई तो उसने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
मामले पर जब हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि इलाका एसपी ईस्ट सर्वेश कुमार के अन्तर्गत आता है। वही इस पर जवाब देंगे। जब एसपी ईस्ट को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह सीओ से बाइट लेने की बात कहकर मामले को टालते रहे।
पुलिस विभाग के गैर जिम्मेदार रवैये से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर का एक इलाका बदनाम हो रहा है, जिसकी प्रशासन को जरा भी फिक्र नहीं है।
देखें, पूरा वीडियो: https://www.amarujala.com/video/national/ground-report-prostitution-buisness-going-on-in-lucknow-quiet-administration