फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़
45 डिग्री के तापमान के बीच प्रियंका गांधी रायबरेली के एक दिन के दौरे पर थीं। वह तब हैरान परेशान सी दिखीं जब उनकी गाड़ी सड़क पर फंस गई।
फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़
प्रियंका की इस गाड़ी को निकालने के लिए नेताओं में होड़ सी मच गई। सरेनी विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक सिंह और रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल ने गाड़ी में धक्का लगाना शुरू कर दिया।
फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़
गाड़ी के फंसने से एसपीजी और कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। कांग्रेसी गाड़ी से नीचे उतरे और धक्का मारकर किसी तरह उसे बाहर कराया। एक तरफ कांग्रेसी धक्का लगाते रहे, वहीं एसपीजी के जवान सिर्फ देखते रहे। इससे करीब 20 मिनट काफिला रुक रहा।
फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़
चंद्रमणिखेड़ा गांव के बाद प्रियंका का काफिला हैबतपुर खुर्द होते हुए चिंताखेड़ा गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में सड़क में किसी ने बालू लगा रखी थी। इसी बालू में जाकर प्रियंका की गाड़ी फंस गई।
फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़
गाड़ी फंसने से काफिला जहां का तहां रुक गया। सोनिया के प्रतिनिधि किशोरीलाल समेत अन्य कांग्रेसी आननफानन नीचे उतरे। एसपीजी के जवान तमाशबीन बने रहे, जबकि कांग्रेसियों ने धक्का मारकर प्रियंका की गाड़ी को बाहर कराया। इसके बाद काफिला आगे रवाना हो सका।