{"_id":"5c0e355ebdec2241a533bd55","slug":"principal-of-schools-share-how-they-raise-girl-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला में जुटे स्कूल के प्रिंसिपल, 'अपराजिता' को बताया बेहद जरूरी कदम... तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला में जुटे स्कूल के प्रिंसिपल, 'अपराजिता' को बताया बेहद जरूरी कदम... तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 10 Dec 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत 'बेटियों के हक में माहौल बनाना है तो स्कूल को आगे आना होगा' विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लेने के लिए लखनऊ के 18 स्कूलों के प्रिंसिपल अमर उजाला कार्यालय में जुटे।
यहां उन्होंने गर्ल्स स्टूडेंट्स की शिक्षा और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स को बेहद जरूरी कदम बताया और बेटियों के लिए अपने स्कूलों में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
एक प्रधानाध्यापिका ने बताया कि हमारे पास 3000 बच्चे हैं। जिनमें से करीब 1500 बेटियों हैं। इनके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए हम अलग-अलग कार्यक्रम अपनाते हैं। गर्ल्स की सीनियर व जूनियर विंग के लिए एनसीसी है। इसके कार्यक्रमों में शामिल होने पर उनमें अनुशासित रहने की भावना आती है। हम बच्चों पर चीजें थोपते नहीं बल्कि उन्हें उनके अच्छे बुरे परिणाम के बारे में बताते हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह सरकार के साथ भी सहयोग करते हैं। जैसे मीजल्स-रुबेला टीकाकरण करवाने को कहा गया तो हमने करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों का साथ मिलना भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम समय-समय पर उनकी रिपोर्ट उनके पैरेंट्स को भेजते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों के लिए मोटिवेशन बहुत जरूरी है। इसके लिए हम प्रार्थना के दौरान असेंबली में एक सेशन रखते हैं। कई बार बच्चे अपनी बात शिक्षक से नहीं कह पाते तो वह हमारे (प्रधानाध्यापक) पास सीधे आते हैं और हम उनकी बात सुनते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।