फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी ने तानी राइफल, एक के बाद एक कई निशाने साधे, तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2020 09:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Prime minister narendra modi enjoys shooting in defence expo.
शूटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का मुआयना किया और खुद भी शूटिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने वर्चुअल शूटिंग रेंज में एक के बाद एक कई निशाने साधे।

Prime minister narendra modi enjoys shooting in defence expo.
डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने राजधानी लखनऊ में बुधवार को पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो-2020 का उद्घाटन किया और एयरफोर्स व आर्मी के हैरतअंगेज कारनामों का डेमो देखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा केक्षेत्र में भारत सैकड़ों वर्षों तक प्रमुख शक्तियों में रहा है लेकिन आजादी के बाद उस ताकत को बढ़ाने के गंभीर प्रयास नहीं हुए। हमारी रक्षा नीति आयात पर केंद्रित रही। भारत रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया।

Prime minister narendra modi enjoys shooting in defence expo.
- फोटो : amar ujala

दुनिया में आबादी और सेना में दूसरे नंबर पर आने वाले भारत का आयात लगातार बढ़ता जा रहा था। ऐसे में 50 खरब डालर अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों को रोजगार देने का सपना कैसे देखा पूरा किया जा सकता था? 2014 के बाद से स्थितियां बदली हैं। पांच साल में व्यापार की सुगमता में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसका लाभ रक्षा क्षेत्र को भी मिला है। हमारा मंत्र है, मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड ऑल ओवर वर्ल्ड। इसके लिए दो प्रमुख आवश्यकताएं हैं,शोध एवं विकास और उत्पादन। शोध और विकास अब हमारी राष्ट्रीय नीति का प्रमुख अंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime minister narendra modi enjoys shooting in defence expo.
- फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिफेंस और एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत अब अहम ताकत है। रक्षा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता भारतीय कोस्टल रीजन के लिए ही जरूरी नही है, विश्व मानवता के बड़े हिस्से को सुरक्षित रखने का जिम्मा भी हमारा है। पड़ोस के मित्र देशों को सुरक्षा देने का दायित्व भी हमारा है। इस चुनौती केलिए तैयार रहने की जरूरत है। रक्षा क्षेत्र में उत्पादन हमारी महत्वाकांक्षा नहीं है। यह किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
Prime minister narendra modi enjoys shooting in defence expo.
defence expo - फोटो : amar ujala

भारत की नीति रही है कि हमने पहले किसी के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया। आगे भी ऐसा करने की इच्छा नहीं है। आज ही नहीं, हमेशा से भारत विश्व शांति का भरोसेमंद पार्टनर रहा है। दो विश्व युद्धों में हमारी सीधी भागीदारी नहीं थी लेकिन हमारे हजारों सैनिक शहीद हुए। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में भारत के 6 हजार सैनिक हैं। अफ्रीका में शांति स्थापना में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है। भारत, विश्व में डिफेंस और एयरोस्पेस का हब बनने की क्षमता रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed