राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में थे। उनके साथ उनका पूरा परिवार भी था। दौरे के दूसरे दिन उनकी बेटी स्वाति ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित शोरूम में खरीदारी की।
तस्वीरें: राष्ट्रपति की बेटी ने लखनऊ के शोरूम में की शॉपिंग, पसंद आई चिकनकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, सूचना मिलते ही शोरूम कारोबारी प्रभात गर्ग घर से निकल पड़े। राष्ट्रपति की बेटी स्वाति की विनम्रता के कायल हुए प्रभात ने बताया कि लगा ही नहीं कि वे देश के प्रथम नागरिक के परिवार की सदस्य हैं। वह न सिर्फ कपड़े खरीद रही थीं, बल्कि उस पर हुई कढ़ाई, कसीदाकारी व चिकन के काम के बारे में सवाल भी कर रही थीं। राष्ट्रपति की बेटी ने पूरे परिवार के लिए खरीदारी की। खासकर मां सविता कोविंद के लिए चिकन के कपड़े लिए। (शोरूम से बाहर निकलता राष्ट्रपति का परिवार।)
एग्जीबिशन देखकर चिकन के बारे में जाना
स्वाति ने शोरूम में लगी एग्जीबिशन से चिकनकारी को बारीकी से समझा। प्रभात ने बताया कि उनके एग्जीबिशन सेंटर में मुर्रे, जाली, बखिया, टेप्ची, टप्पा व चिकन की अन्य शैलियों की जानकारियां हैं। राष्ट्रपति की बेटी हर शैली के बारे में सवाल करती रहीं।
उन्हें बताया कि इस हस्तशिल्प में 90 फीसदी से अधिक कारीगर महिलाएं हैं। उन्होंने कला के संरक्षण, इसके विकास में लखनऊ के योगदान की प्रशंसा की।
प्रभात ने यह भी बताया कि जाते वक्त स्वाति ने विजिटर्स रजिस्टर पर काम की गुणवत्ता और आधुनिक होती चिकनकारी को लेकर अपने भाव शब्दों में व्यक्त किए।
वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।