फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारों ओर दिख रहे हैं राम ही राम, तस्वीरों में देखें भूमि पूजन से पहले कैसे सज रही है अयोध्या नगरी 

Sat, 01 Aug 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 01 Aug 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations going on in Ayodhya for Bhumi Pujan see pictures of lord Rama wall paintings
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर 500 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। आगामी पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के साथ ही अयोध्या की धरती पर इतिहास लिखा जाएगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर देशभर में उल्लास का वातावरण है। अयोध्या नगरी को दीपकों से दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां चल रही हैं। भूमि पूजन के बाद से ही यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। आगे तस्वीरों में देखिए अयोध्या में कैसी चल रही है भूमि पूजन की तैयारी-

Preparations going on in Ayodhya for Bhumi Pujan see pictures of lord Rama wall paintings
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन से पहले अयोध्या के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या बाईपास पर राम की गाथा का चित्रण किया जाएगा, ताकि बाईपास से गुजरते ही राम जन्मभूमि का एहसास हो जाए। सौंदर्यीकरण के लिए भगवान श्रीराम के जीवन वृत्तांत का दीवारों पर चित्रण, लैंडस्कैपिंग, हरे-भरे पौधे और वृक्ष, साथ ही साथ फव्वारे और रंग बिरंगी रोशनी की जा रही है। अगले साल मार्च-अप्रैल तक अयोध्या बाईपास का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।

Preparations going on in Ayodhya for Bhumi Pujan see pictures of lord Rama wall paintings
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
जब रामलला का ताला खुला था तो आठ दिन तक न सिर्फ अयोध्या में बल्कि देश-विदेश में भी दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था। अब वही इतिहास अयोध्यावासी एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। इस बार श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर प्रशासन की ओर से घोषित चार व पांच अगस्त को दीपोत्सव के बाद भी यहां के लोग एक सप्ताह तक घर-घर दीप जलाने का संकल्प ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations going on in Ayodhya for Bhumi Pujan see pictures of lord Rama wall paintings
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
भूमिपूजन के समय मथुरा की केसरिया पताकाएं राम जन्मभूमि पर लहराएंगी। सूरत से कपड़ा मंगाकर मथुरा में कई स्थानों पर हजारों पताकाएं तैयार की गई हैं। थोक विक्रेता पताकाओं को अयोध्या, चित्रकूट, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन आदि शहरों में भेज रहे हैं। पताकाओं की बिक्री में कई गुना वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Preparations going on in Ayodhya for Bhumi Pujan see pictures of lord Rama wall paintings
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में तीन अगस्त से ही उत्सव शुरू हो जाएगा। यहां दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा, इस दौरान प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे। वहीं आम लोग भी अपने घरों के बाहर दिए जलाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed