{"_id":"5aded5b94f1c1b87028b6262","slug":"post-office-will-provide-atm-card-with-chip-to-customers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाकघर ग्राहकों को देगा अब नए ATM CARD, ये होंगी खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर ग्राहकों को देगा अब नए ATM CARD, ये होंगी खासियतें
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Apr 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकविभाग अब ग्राहकों को नए एटीएम कार्ड देगा। इसकी खासियत जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
डेमो
- फोटो : डेमो
डाक विभाग भी अब चिप वाले एटीएम कार्ड देगा। विभाग का दावा है कि इससे न तो ग्राहकों के खाते की जानकारी चोरी की जा सकेगी और न ही उसकी क्लोनिंग। अभी जो एटीएम कार्ड दिए जा रहे हैं वह मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले हैं जो सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने भी सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी है। परिमंडल के तहत लखनऊ सर्किल सहित आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी व गाजियाबाद सर्किल आते हैं।
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ सर्किल में लखनऊ व आसपास के जिले शामिल हैं। राजधानी में दो प्रधान डाकघर हैं। जीपीओ और चौक प्रधान डाकघर। जीपीओ के तहत 67 पोस्ट ऑफिस आते हैं, जबकि चौक के तहत 60 डाकघर संचालित होते हैं। जिसे मिलाकर राजधानी में कुल 127 डाकघर हैं। इन डाकघरों से 10,00,973 खाताधारक जुड़े हुए हैं। इसमें चौक में 5,27,729 और जीपीओ में 4,73,244 खाताधारक हैं। वहीं सूबे में 4,287 डाकघर हैं, जिनसे 3,85,21,899 ग्राहक जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
सुरक्षित हैं चिप वाले एटीएम कार्ड
एटीएम कार्ड में मैग्नेटिक स्ट्रिप की जगह छोटी चिप लगी होती है, जिसमें यूजर का पूरा डाटा एनक्रिप्ट होता है। इससे कार्ड खो जाने पर दूसरा कोई उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। इतना ही नहीं इस कार्ड की क्लोनिंग व डुप्लीकेसी नहीं की जा सकती है। इससे यूजर के इकाउंट की डिटेल पूरी तरह सुरक्षित रहती है। हां, यह जरूर है कि चिप वाले कार्ड की कॉस्ट मैग्नेटिक कार्ड से अधिक है। यह 80-90 रुपये में बनता है, वहीं मैग्नेटिक कार्ड पर लागत 15 से 20 रुपये तक आती है।

पुराने एटीएम कार्ड का वितरण रोका
डाक विभाग के अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल राजधानी में तीन एटीएम मशीनें हैं। जबकि सर्किल में पचास हजार एटीएम कार्ड का वितरण हो चुका है। पर, अब मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्डों का वितरण रोक दिया गया है। जल्द ही नए चिप वाले एटीएम आने वाले हैं। इसलिए ग्राहकों को वही कार्ड दिए जाएंगे।