कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार रात को एक कारोबारी के घर जबरन पुलिस वाले हथियार लेकर घुस गए। पुलिसवालों ने दरवाजे का शीशा भी तोड़ डाले।
कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...
कानपुर में जूही के ओ ब्लाक मार्बल मार्केट में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंदन कारोबारी रत्नेश गुप्ता के घर में बदमाशों के घुसे होने की सूचना पर तीन थानों की फोर्स ने उनका घर घेर लिया। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस वालों ने संगीन तान दरवाजे का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद घर में दाखिल हो गए। कोना-कोना देखा।
कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...
वहां न कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला और न ही वस्तु। करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाकाई लोगों में खलबली मच गई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी के घर में बदमाशों के धावा बोलने की खबर मिली थी। इस पर फोर्स वहां गया था लेकिन सूचना कोरी साबित हुई।
कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...
देर रात एसओ नीरज यादव का कहना है कि रत्नेश को किसी मामले में लखनऊ की एक्साइज टीम अपने साथ ले गई। जब टीम रत्नेश के घर में गई थी तभी मीडिया के एक शख्स के उन्हें कारोबारी के घर में बदमाशों के घुसे होने सूचना दे दी।
कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...
चंदन कारोबारी के घर जूही एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। महिलाओं के दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को लगा कि शायद बदमाश भीतर हैं और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर ले रखा है। इस पर एसओ ने किदवई नगर और बाबूपुरवा थाने का फोर्स बुला लिया।