फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाई स्पा की आ़ड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पैकेज पर लड़कियों को बुलाता था संचालक

Sat, 11 Nov 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
police raid on thai spa center in lucknow
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amarujala
लखनऊ में गोमतीनगर स्टेशन के सामने विनयखंड चार में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आयुर्वेदिक थाई स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। 
police raid on thai spa center in lucknow
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amarujala

एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स के नेतृत्व में सीओ दीपक कुमार सिंह और इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला की टीम ने मौके से सात लड़कियों और ग्राहक बनकर आए आयुर्वेदिक के डॉक्टर कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं। एएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर में कई दिन से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसकी निगरानी और कार्रवाई के लिए गोमतीनगर सीओ और इंस्पेक्टर को लगाया गया था। शुक्रवार शाम स्पा सेंटर में लड़कियों और ग्राहकों की मौजूदगी की सूचना पाकर पुलिस टीम ने दबिश दी तो अफरा-तफरी मच गई। 

police raid on thai spa center in lucknow
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amarujala
मौके से सात लड़कियों और एक ग्राहक को पकड़ा गया है। पूछताछ में लड़कियों ने मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी की बात कुबूल की है। पुलिस को लड़कियों के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले हैं। फिलहाल सभी लड़कियों को महिला थाना भेज दिया गया है, जबकि डॉ. कमलेश यादव को गोमतीनगर थाने में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police raid on thai spa center in lucknow
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amarujala
डॉक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। स्पा सेंटर किसी सोनू नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। संचालक और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
police raid on thai spa center in lucknow
थाई स्पा सेंटर में पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों में दो हिमाचल प्रदेश की हैं, जबकि दो अरुणाचल प्रदेश से आई थीं। इसके अलावा दो लड़कियां फैजाबाद की हैं और एक जानकीपुरम की रहने वाली है। लड़कियों ने बताया कि अन्य प्रदेशों से भी लड़कियां स्पा सेंटर आती रहती थीं। लड़कियों ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक उन्हें पैकेज पर बुलाता था। वह एक सप्ताह से लेकर एक से तीन महीने के लिए लखनऊ आती थीं। उनके रहने का इंतजाम संचालक ही करता था। दिन के मुताबिक उनका पैकेज 25 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक होता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed