{"_id":"5a068b7b4f1c1b0d698bad39","slug":"armed-men-loot-rs-1-18-crore-from-bank-cash-van","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोककर कैश वैन से लूटे 1.14 करोड़, देखिए कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोककर कैश वैन से लूटे 1.14 करोड़, देखिए कैसे
Sat, 11 Nov 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
Jalandhar Loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
9 मिनट तक लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोके रखा और कैश को बोरियों में डालकर फरार हो गए। देखिए कैसे?
2 of 9
Jalandhar Loot
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित भोगपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर गांव मानकराय में सात हथियारबंद लुटेरों ने निजी कंपनी की कैश वैन पर फायरिंग कर 1.14 करोड़ रुपये लूट लिए। नौ मिनट तक लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में मार्ग पर ट्रैफिक रोके रखा और कैश को बोरियों में डालकर फरार हो गए।
3 of 9
Jalandhar Loot
जानकारी के मुताबिक रेडिएंट सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से एचडीएफसी बैंक का कैश एटीएम में लोड करने के लिए ले जाया जाता है। शुक्रवार को भी कंपनी की ओर से माडल टाऊन ब्रांच से एक कैश वैन में दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि रखी गई थी। रास्ते में कई स्थानों में एटीएम में कैश लोड करने के बाद भोगपुर में कैश वैन में एक करोड़ 14 लाख की राशि बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Jalandhar Loot
दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर लुटेरों ने घेरा
चालक चरणजीत सिंह के मुताबिक भोगपुर से आदमपुर के लिंक मार्ग पर दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर अचानक एक इंडिगो कार सवार लुटेरों ने एक गोली चलाई, जो शीशे में जा लगी। चालक ने वैन धीमी की तो कार उनके आगे आकर लग गई। इस बीच तीन पल्सर मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग भी आ गए और सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लुटेरों ने रोड पर ट्रैफिक रोक दिया और गनर सुरिंदरजीत सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी गन छीन ली।
विज्ञापन
5 of 9
Jalandhar Loot
इसमें से गोलियां निकालकर गन को वापस गाड़ी की सीट पर रख दिया। लुटेरों ने पांच सदस्यों को एक तरफ ले जाकर हाथ खड़े करवा दिए और दो एक बोरी लेकर कैश वैन में चढ़ गए। उन्होंने ट्रंकों के तालों को तोड़ा और कैश को बोरी में भर लिया। इस बीच नौ मिनट तक रोड पर पूरी तरह ट्रैफिक जाम रहा। लुटेरों ने नोटों से भरी बोरी को बाइक पर रखा और 3 बजकर 4 मिनट पर सभी भोगपुर की तरफ फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।