फार्मासिस्टों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, तस्वीरें
प्रदर्शन
इससे पहले पुलिस ने उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान में बेरिकेटिंग लगाकर रोका। फिर मामले बढ़ने पर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें तीन फार्मासिस्ट घायल हो गए।
प्रदर्शन
बता दें, फार्मासिस्ट पिछले छह दिनों से फार्मासिस्ट फाउंडेशन और ग्रेट फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे थे।
प्रदर्शन
वे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने, पीएचसी पर टीकाकरण और प्रसूता व कुपोषित बच्चों के उपचार में काम आने वाली दवाओं भंडारण व उसके प्रयोग के निर्धारण के लिए नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन
इन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज फार्मासिस्टों ने संगठन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में रविवार को अचानक विधान भवन कूच करने का फैसला किया।