{"_id":"6051bd150e7ba15801107b03","slug":"police-interrogated-to-ayush-kishore-in-madiyaon-kotwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे की पूछताछ में भाजपा सांसद के पुत्र ने सुनाई नई कहानी, पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे की पूछताछ में भाजपा सांसद के पुत्र ने सुनाई नई कहानी, पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल, कही ये बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आयुष किशोर व अंकिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर से मंगलवार को पुलिस ने करीब पांच घंटे तक की पूछताछ की। इस बार आयुष ने नई कहानी बताई जिसमें उसकी पत्नी के दूसरे युवक से संबंध होने की बात कही। इसकी जानकारी होने पर वारदात वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। तभी उसके साले आदर्श ने पीछे से उस पर दो गोलियां चलाईं।
आयुष ने बताया कि जिस पिस्तौल से गाली चलाई गई थी, वह चंदन गुप्ता ने आदर्श को दी थी। मड़ियांव थाने में आयुष मंगलवार दोपहर 2.30 बजे पहुंचा। उसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शाम करीब 7.30 बजे छोड़ा। इस दौरान एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह व इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने वारदात से जुड़े कई सवाल किये गए।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, मंगलवार को आयुष के दिए गए बयान में कई तथ्य सामने आए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आयुष को जिस पिस्तौल से गोली मारी गई थी, वह लाइसेंसी है। इसकी पुष्टि हो गई है लेकिन कचहरी के असलहा विभाग के रिकॉर्ड में अभी यह सामने नहीं आया है कि पिस्तौल का लाइसेंस किसके नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आयुष किशोर
- फोटो : amar ujala
वहीं इसकी पुष्टि करने के लिए चंदन को भी नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चंदन व आयुष को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पिस्तौल की पुष्टि होने के बाद इस वारदात की गुत्थी सुलझ सकेगी।
विज्ञापन
5 of 7
आयुष किशोर व उसकी पत्नी।
- फोटो : amar ujala
आयुष ने पूछताछ में बताया कि उसको जानकारी मिली कि अंकिता की दोस्ती किसी मनीष नाम के युवक से है जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह घर छोड़ कर जा रहा था। तभी आदर्श ने उसे पीछे से दो गोली मारी थीं। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए चंदन गुप्ता, अंकिता और मनीष से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।