जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बोर्ड के
सदस्यों के चुनाव के दौरान लखनऊ नगर निगम के हाल में पार्षदों के बीच काफी
देर तक बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। सदस्यों ने एक-दूसरे पर
जुबानी हमलों के बाद हाथापाई भी की।
जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें
महापौर डॉ.दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यवाही 11 बजे शुरू हो गई। करीब 20 मिनट बाद ही ओपन वोट को लेकर विरोध होने लगा।
जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें
सपा पार्षद दल के नेता के अपनी ही पार्टी के पार्षद का बैलट देखने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने इसका विरोध किया। कांग्रेस उम्मीदवार के सपा पार्षद दल के नेता को देखने से रोकने पर सपा पार्षद वेल में आ गए और इसका विरोध करने लगे।
जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें
इसी बीच सपा के एक विवादित पार्षद आ गए और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ धक्का
मुक्की व मारपीट शुरू की। सपा पार्षद ने कांग्रेस उम्मीदवार को गालीगलौज
करते हुए धक्का देकर गिरा दिया।
जंग का मैदान बना लखनऊ नगर निगम, शर्मसार कर देंगी तस्वीरें
बवाल बढ़ने पर सपा के पार्षद वेल में एकत्रित हो गए और जमकर नारेबाजी की। महापौर के काफी देर समझाने पर भी जब पार्षद शांत न हुए तो महापौर ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी और सदन छोड़कर चले गए।