फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ran with a resolve for unity and integrity

Lucknow News: एकता और अखंडता का संकल्प लेकर लगाई दौड़

Sun, 01 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ran with a resolve for unity and integrity
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन से रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजल
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जनभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने 'रन फॉर यूनिटी' रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के जरिये किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके नेतृत्व और संघर्षशील व्यक्तित्व से प्रभावित होकर ही उन्हें 'सरदार' की उपाधि मिली। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की राजनीतिक एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। राज्यपाल ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी उल्लेख किया और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के योगदान को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 'रन फॉर यूनिटी' केवल दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराने का माध्यम है। देश के विभाजन की परिस्थितियों और उसके परिणामों को समझना भी जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां एकजुट राष्ट्र के महत्व को जान सकें। उन्होंने रैली में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बच्चों से राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के उद्घोष के बीच रैली जनभवन के गेट नंबर दो से शुरू हुई। यह डीएसओ चौराहा, अटल चौक, लालबाग चौराहा, इमाथामसन स्कूल और सिसेंडी तिराहे से होते हुए गेट नंबर आठ से जनभवन परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबड़े, विधि परामर्शी सुनील कुमार वर्मा और विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed