यूपी में मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल आगामी 25 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। देखें तस्वीरें...
इस दौरान सीएम योगी, उमा भारती, सहित कई सांसदों- विधायकों ने वोट दिए। वहीं बस्ती के हरैया के विधायक अजय कुमार सिंह, कानपुर देहात से मथुरा प्रसाद पाल और बिजनौर से सुचि चौधरी तबीयत खराब होने के चलते एंबुलेंस से वोट डालने पहुंचीं।
कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा ने इस दौरान कहा, कांग्रेस, सपा और बीएसपी मीरा कुमार के साथ है। जैसा माहौल है उसे देखते हुए सारा विपक्ष मीरा के साथ है।
वहीं कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने ऐसे व्यक्ति को कैंडिडेट बनाया है जो एक गरीब परिवार से हैं और उस समाज से हैं जो पंक्ति में पीछे खड़े रहते हैं। उनकी आवाज तक नहीं सुनी जाती। इसके लिए पूरा यूपी प्रधानमंत्री जी का बहुत आभारी है।
इसी दौरान अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर विवादित बयान देने वाले चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, कोविंद जी हमारे बीच के हैं। उनके राष्ट्रपति बनते ही राम मंदिर बनाने की बात करने जाऊंगा।