राजधानी लखनऊ में तीखी होती धूप के चलते अब लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल होने लगी है। शुक्रवार बढ़े तापमान के कारण दोपहर को महिलाएं अपने दुपट्टे से सिर ढके हुए नजर आईं। हालत ये हो गई है कि फरवरी के अंत में ही मौसम ने मई-जून वाले तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
फरवरी के अंत में ही मौसम ने दिखाए मई-जून वाले तेवर, सिर ढक कर बाहर निकल रहे लोग, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसने बृहस्पतिवार को बीते पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन बनाया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मौसमी तेवरों ने पांच सालों के फरवरी के अधिकतम पारे का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
वर्ष 2016 में 19 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी महीने में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड वर्ष 2006 में 25 फरवरी को दर्ज किया जा चुका है। जब दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, ठंडी हवा का प्रवाह मैदानों की ओर सुस्त पड़ चुका है। आसमान साफ होने से धूप तेज होने के चलते तापमान में तेजी देखी जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में आंशिक राहत के आसार हैं।
वर्ष -- अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
19 फरवरी 2016 -- 33.3
20 फरवरी 2017 -- 32.3
23 फरवरी 2018 -- 32.5
22 फरवरी 2019 -- 30.5
19 फरवरी 2020 -- 28.6