फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा में दिखी लोक संस्कृति की भव्यता, तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 04:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Pics of Ramrajyabhishek yatra in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंच चुके हैं। सरयू किनारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी कैबिनेट ने उनका स्वागत किया। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम व शंखनाद से गूंजता रहा।



इसके पहले सुबह राम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोक संस्कृति की झलक देखी गई। यात्रा में भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण सहित देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। इसे देखने के लिए सड़कों के किनारे खड़े लोग उत्सुक नजर आए।

इस दौरान कलाकारों ने वाद्ययंत्रों व लोकगीतों से प्रभु का स्वागत किया। शोभायात्रा में रामकथा के विविध प्रसंगों को जीवंत करतीं 11 झांकियों के साथ सैंकड़ों लोगों के साथ चल रहे थे। यात्रा की शुरुआत जिले के साकेत कॉलेज से हुई। यात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी लगाकर रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

Pics of Ramrajyabhishek yatra in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
रामकथा की झांकी मनमोह लेने वाली थी। पैदल चल रहे कलाकारों के साथ ही रथ भी चल रहे थे। (शोभायात्रा का एक दृश्य।)
Pics of Ramrajyabhishek yatra in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

ढोल-नगाड़ों के बीच जहां से भी झांकी निकलती लोग देखते रह जाते। आज के दिन पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Ramrajyabhishek yatra in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

आयोजन को भव्य बनाने के लिए बीते कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। मंगलवार को यात्रा के लिए रिहर्सल किया गया।

विज्ञापन
Pics of Ramrajyabhishek yatra in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

शाम को नगर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम को नगर की अद्भुत छटा नजर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed