फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में दीपोत्सव: 84 कोस में सजी रामनगरी, होगा प्रभु श्रीराम का आगमन, तस्वीरों में देखें निराली छटा

Wed, 03 Nov 2021 10:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav Diwali 2021 Ramnagari decorated in eighty four kos today will be the arrival of Lord Shri Ram
अयोध्या में दीपोत्सव पर सजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला

चौदह साल का वनवास पूरा करके अपने गृह नगर लौट रहे प्रभु श्रीराम के स्वागत की संपूर्ण भावभूमि आकार ले चुकी है। बुधवार दोपहर सरयू किनारे रामकथा पार्क में पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे। वहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न मंत्री और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।



इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे। इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे।

Ayodhya Deepotsav Diwali 2021 Ramnagari decorated in eighty four kos today will be the arrival of Lord Shri Ram
अयोध्या में दीपोत्सव, 7.50 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड बनेगा। - फोटो : अमर उजाला

राम की पैड़ी के घाटों पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट तक जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे। 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव ने हर साल नए कीर्तिमान गढ़े हैं। नए रिकॉर्ड की साक्षी बनने के लिए गिनीज बुक की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है।

Ayodhya Deepotsav Diwali 2021 Ramnagari decorated in eighty four kos today will be the arrival of Lord Shri Ram
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर पूरा शहर सजा दिया गया है - फोटो : अमर उजाला

राम की पैड़ी दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगी। राम की पैड़ी पर 337 फीड की स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे। मल्टीमीडिया शो में लाइट एंड साउंड शो दर्शकों और श्रद्धालुुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए महर्षि वाल्मीकि की मल्टी डायमेंशनल होलोग्राफिक इमेज अयोध्या की पावन धरा पर अवतरित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav Diwali 2021 Ramnagari decorated in eighty four kos today will be the arrival of Lord Shri Ram
अयोध्या में दीपोत्सव पर सरयू घाट का मनोरम दृश्य - फोटो : अमर उजाला

इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। सरयू पुल व घाटों के फूलों एवं विद्युत झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सरयू तट रोशनी में नहा उठता है।

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav Diwali 2021 Ramnagari decorated in eighty four kos today will be the arrival of Lord Shri Ram
अयोध्या में दीपोत्सव पर मंदिर में सजावट का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

दीपोत्सव का कार्यक्रम

2:30 बजे- भगवान श्रीराम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन।
3.00 बजे- रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन।
3:30 बजे - श्रीराम का राज्याभिषेक।
3:45 बजे- 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास।
4:00 बजे -सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण।
5:20 बजे- सरयू आरती।
6:00 बजे -राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत।
7:40 बजे -राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो।
8:30 बजे - श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला मंचन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed