फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अस्पताल में मौजूद थे नवजात व प्रसूताएं, लगी भीषण आग, हड़कंप

Thu, 31 Mar 2016 01:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pics of fire in Jhalkari bai hospital in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हजरतगंज चौराहे पर स्थित झलकारीबाई अस्पताल के नियोनेटल यूनिट के स्टोर में बुधवार की रात नौ बजे के करीब अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सेकंड फ्लोर पर स्थित एनआईसीयू में दस बच्चे भर्ती थे। इनमें से अधिकतर बच्चों को ऑक्सीजन लगी थी।

Pics of fire in Jhalkari bai hospital in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

कमरे के रोशनदान से अचानक धुआं निकलते देखकर नियोनेटल यूनिट में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद महिलाएं अपने-अपने शिशुओं को लेकर भागने लगीं। सिस्टर सिंधु मिश्रा ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद प्रकाश और यूनिट के इंचार्ज डॉ. नीलांबर श्रीवास्तव को आग लगने की सूचना दी।

Pics of fire in Jhalkari bai hospital in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसी बीच शाकिर नाम के एक युवक ने 100 नंबर पर आग लगने की सूचना दी। 15 मिनट के अंदर ही वहां फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of fire in Jhalkari bai hospital in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

एनआईसीयू, वार्ड नंबर दो, थर्ड फ्लोर के सभी बच्चों को नीचे के वार्डों में शिफ्ट किया जा चुका था। इसी बीच डीएम राजशेखर व सीएमओ डॉ.एसएनएस यादव भी झलकारीबाई अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Pics of fire in Jhalkari bai hospital in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बुधवार रात लगभग नौ बजे झलकारीबाई के सेकंड फ्लोर पर स्थित एनआईसीयू में सिस्टर सिंधु मिश्रा ड्यूटी पर थीं। डॉ. सोनल अग्रवाल राउंड लेकर ले रही थीं। तभी अचानक वहां ‘आग लग गई’ का शोर मच गया। एनआईसीयू में भर्ती मरीजों के परिवारीजन भी अचानक आग लगने के शोर से घबरा गए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed