लखनऊ में आयोजित 'अवध में अय्यारी' में दर्शकों ने फिल्म सितारों संग जमकर धमाल मचाया। सिंगर अंकित तिवारी और पलक मुच्छल ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
फिल्म अय्यारी के प्रमोशन के लिए पहुंची टीम और अमर उजाला के सहयोग से संगीत और मनोरंजन की खास शाम का आयोजन किया गया। आशियाना स्थित ड्रीम वर्ल्ड पार्क में अय्यारी की टीम ने संगीत की धुन पर अपनी अदाओं से दर्शकों को खूब झुमाया। फिल्म के ही गीत मैनूं इश्क तेरा ले डूबा... और मुझे भी तेरी हाथों की नर्मियां... सुनाकर पलक मुच्छल और अंकित तिवारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
दर्शकों ने सितारों के साथ मस्ती की और तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। मंच पर मौजूद मनोज वाजपेयी ने दर्शकों को फिल्म के डॉयलाग भी सुनाए।
मंच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, सिंगर अंकित तिवारी व पलक मुच्छल ने दर्शकों की मांग पर एक के बाद एक गाने सुनाए।
कई बार डेट टलने के बाद फिल्म 'अय्यारी' 16 फरवरी को रिलीज हो रही है।